21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब माफिया पर एक्शन, सात लाख की शराब पकड़ी

7 लाख रुपए की अवैध शराब की 113 पेटियां जब्त

less than 1 minute read
Google source verification
शराब माफिया पर एक्शन, सात लाख की शराब पकड़ी

शराब माफिया पर एक्शन, सात लाख की शराब पकड़ी

झालावाड़. मनोहरथाना् पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए लगभग सात लाख रुपए की 113 देशी व इंग्लिश शराब की पेटियां जब्त की। सीआई अजीत मेघवंशी ने बताया कि सोमवार देर रात गश्त के दौरान एएसआई अलीम मोहम्मद मय जाब्ता हरनावदाशाहजी की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी आरजे 17 जीए 8010 को अवंतिका बाई सर्किल पर रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी तेज गति में भगा ले गया। पीछा करने पर मेला मैदान में पिकअप गाड़ी को छोड़कर चालक फरार हो गया। पिकअप को चेक किया तो उसमें 9 पेटी बियर व 20 पेटी देसी व 84 पेटी इंग्लिश शराब की जब्त की। गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एएसआई अलीम मोहम्मद, हैडकांस्टेबल देवीलाल कास्टेबल जगदीश प्रसादए मंगल चंद और मुक्ति लाल का सहयोग रहा। पुलिस गाड़ी नम्बर के आधार पर मालिक की तलाश कर रही है। शराब तस्करी का बड़ा मामला है। सवाल यह उठ रहा है कि अंग्रेजी शराब कहां से आई और कहां सप्लाई के लिए जा रही थी। बड़े शराब माफियाओं से तार जुड़े होने की संभावना है। एसपी मोनिका सेन ने शराब माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।