6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर कलक्टर क्यों हुए खफा

जिला कलक्टर ने बस स्टैण्ड पर गदंगी पर जताई नाराजगी

less than 1 minute read
Google source verification
आखिर कलक्टर क्यों हुए खफा

आखिर कलक्टर क्यों हुए खफा

झालावाड़. जिला परिवहन कार्यालय एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के केन्द्रीय बस स्टेण्ड झालावाड़ आगार का शनिवार को जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर ने जिला परिवहन कार्यालय झालावाड़ के निर्माणाधीन ड्राइविंग ट्रेक का निरीक्षण किया व उसके ऑटोमाईजेशन की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा विभागीय राजस्व लक्ष्यों को शत.प्रतिशत अर्जित करने हेतु जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन को निर्देशित किया गया। उन्होंने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के केन्द्रीय बस स्टेण्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टेण्ड परिसर में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगार के मुख्य प्रबंधक अतुल यादव को प्रतिदिन परिसर की साफ. सफ ा ई करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आगार परिसर स्थित नाले की सफ ा ई करवाने के लिए नगर परिषद् आयुक्त को निर्देशित किया है। जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना महमारी से बचाव का टीका ही उपाय है। उन्होंने मुख्य प्रबंधक को निर्देशित किया कि वे आगार में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, चालक, परिचालक तथा मैकेनिकए स्टाफ एवं परिसर में स्थित दुकानदारों एवं यहां काम करने वाले ऐसे सभी व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराएं जिन्होंने कोविड.19 के टीके की एक या दो डोज लगवा ली हो तथा जिन्होंने एक भी डोज नहीं लगवाई हो।