6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नींबू के बाद अब लाल मिर्च ने दिखाए तेवर, दाम 240 से 250 रुपए किलो पहुंचे

पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के बाद चौतरफा बढ़ी महंगाई

less than 1 minute read
Google source verification
Inflation..नींबू के बाद अब लाल मिर्च ने दिखाए तेवर, दाम 240 से 250 रुपए किलो पहुंचे

Inflation..नींबू के बाद अब लाल मिर्च ने दिखाए तेवर, दाम 240 से 250 रुपए किलो पहुंचे

भोजन को जायकेदार और तीखा बनाने वाली लाल मिर्च का दाम भी लाल होने लगा है। बाजार में जिस मिर्च का दाम 80 से 100 रुपए प्रति किलोग्राम थे, वह अब बढ़कर 240 से 250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। बाजार में लाल मिर्च की आवक भी अच्छी मात्रा में है।

साप्ताहिक हाट बाजार में मिर्ची के कई देर नजर आए। दुकानदारों ने बताया कि अभी बाजार में मिर्च खरीदने के लिए कई लोग आ रहे हैं लेकिन इनमें से कई ग्राहक तो भाव सुनकर ही वापस लौट रहे हैं और कई ग्राहक तो तेज भाव सुनकर ही विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि आगे से ही मिर्ची महंगी आ रही है और फिलहाल एक.दो माह तक तो दाम कम नहीं होने के आसार हैं जिससे लोगों को महंगे दामों में ही मिर्ची खरीदना पड़ेगी।

तड़का फीका
मिर्च के भाव तेज होने से कई परिवारों ने सब्जी में मिर्च कम मात्रा में डालना शुरू कर दिया है इसके साथ ही होटलए रेस्टोरेंट पर भी सब्जी के तड़के में मिर्ची का उपयोग कम किया जा रहा है, जिससे लोगों को सब्जी के जायके में मजा नहीं आ रहा है।

ग्राहकी पर असर
होटल व्यवसायियों का कहना है कि पहले ही सभी चीजों के दाम तेज होने से उन्हें भी सब्जी के दाम बढ़ाने पड़े हैं अब यदि मिर्च की वजह से दाम और बढ़ाते हैं तो इसका ग्राहकी पर विपरीत प्रभाव पडऩे के आसार हैं इसलिए सब्जी में इसकी मात्रा में कमी की है।

नींबू ने मचाई धूम
पिछले दिनों नींबू के दाम आसमान छूने लग गए थे। 300 से 400 रुपए किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। सब्जियों के दाम आसामन छू रहे हैं। महंगाई को लेकर लोग खासे परेशान है।