6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लम्पी वायरस से पशु मेले पर रोक, पशुपालकों ने पुलिस पर किया पथराव, नौ गिरफ्तार

हाट में लाने से रोकने पर पशुपालक पुलिस से भिड़े

2 min read
Google source verification
लम्पी वायरस से पशु मेले पर रोक, पशुपालकों ने पुलिस पर किया पथराव, नौ गिरफ्तार

लम्पी वायरस से पशु मेले पर रोक, पशुपालकों ने पुलिस पर किया पथराव, नौ गिरफ्तार

मनोहरथाना। लम्पी वायरस के फैलते संक्रमण के चलते राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में पशु मेलों और हाट पर रोक लगा रखी है, इसके बावजूद मनोहरथाना में रविवार को लगने वाले पशु हाट में पशु लाने को लेकर पशुपालक पुलिस से भिड़ गए।विवाद बढ़ने पर कुछ पशपाुलकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई है। सूचना पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता पहुंचा और 9 पशुपालकों को गिरफ्तार कर लिया।

मनोहरथाना पुलिस उप अधीक्षक कैलाश चंद जाट ने बताया कि मनोहरथाना कस्बे में रविवार को साप्ताहिक हाट लगता है। पुलिस प्रशासन की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में पांच जगह नाकाबंदी कर रखी थी, ताकि पशुपालक हाट में पशु लेकर नहीं आए। जो पशुपालक आ रहे थे, उन्हें समझाइश कर लौटा रहे थे। खाताखेडी़ मोड पर एएसआई बालकृष्ण यादव मय जाब्ते के साथ तैनात थे। कुछ पशुपालक साप्ताहिक हाट में आने की बात पर अड़ गए, समझाने के बावजूद भी वे नहीं माने और पुलिस के जवानों पर कुछ दूरी से अचानक पत्थरबाजी करने लगे, पुलिस उलटे पांव दौड़़ गई। हालांकि पत्थरबाजी में किसी भी पुलिस कर्मचारी के चोट नहीं लगी। सूचना पर मनोहरथाना थाना अधिकारी नंदकिशोर वर्मा व तहसीलदार धनराज मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और वहां से पत्थरबाजी कर रहे नौ पशु पालकों को गिरफ्तार किया। इसमें कुछ पशुपालक मध्यप्रदेश के भी है।

मध्यप्रदेश के भी गिरफ्तार

थानाधिकारी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि नो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के विरेंद्रपुरा निवासी देवीलाल सौंधिया 45 पुत्र कालू लाल सौंधिया, सुठालिया निवासी कमल वर्मा 25 पुत्र प्रभू लाल , नपानिया निवासी कन्हैया लाल 45 पुत्र चंदालाल तंवर व कमल सिंह 20 पुत्र कन्हैया लाल तंवर, गंगापाट निवासी राधेश्याम 40 पुत्र रूपसिंह तंवर एवं झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के हरिपुरा निवासी राम प्रसाद 51 पुत्र रोडू लाल तंवर व देव चंद 50 पुत्र जगन्नाथ तंवर, पहाड़ पुरा निवासी बापू लाल 50 पुत्र जगन्नाथ तंवर, मोहनपुरा निवासी पूरी लाल 50 पुत्र घीसा लाल तंवर को मौके पर गिरफ्तार किया।