6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गडारा विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं बसंत पंचमी मनाई

भामाशाहों का किया सम्मान

less than 1 minute read
Google source verification
Annual day and Basant Panchami celebrated in Gadara school

सुनेल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनवाड़ी के गांव गडारा में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं बसंत पंचमी कार्यक्रम में भामाशाह का सम्मान करते हुए अतिथि।

सुनेल। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनवाड़ी के गांव गडारा में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं बसंत पंचमी कार्यक्रम में भामाशाह का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके मुख्य अतिथि सीबीईओ रमेशचंद शर्मा थे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दिनेशकुमार मीणा ने की और विशिष्ठ अतिथि कनवाड़ी सरपंच रमेशचंद भील,कनवाड़ी पीईईओ प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद, ताल प्रधानाध्यापक नन्दकिशोर नागर, प्रधानाध्यापक ढाबला मोहम्मद शफीक प्रधानाध्यापक खामणी अम्बाराम कुल्मी रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र की पूजा कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर विद्यार्थीयों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय में भामाशाहों का सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें कनवाड़ी विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता राजेश कुमार मीणा, स्थानीय विद्यालय के अध्यापक कन्हैयालाल मीणा,हेमराज पांचाल, रामसिंह, मुकेश कुमार मेहर, अर्चना यादव, ग्रामीण पृथ्वीसिंह नागर, सुरेश कुमार नागर, जेतराम नागर, देवीलाल नागर, राजेन्द्र कुमार नागर, पवन कुमार नागर, दुर्गेश नागर, लालचंद नागर, दुर्गालाल धाकड़ को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मीणा ने गत वर्ष ज्ञान संकल्प पोर्टल पर दान देने में विद्यालय का प्रथम स्थान होने पर भामाशाहों का आभार जताया।