19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोलकर्मी के साथ की मारपीट

पर्ची कटाने को लेकर हुआ विवाद
less than 1 minute read
Google source verification
टोलकर्मी के साथ की मारपीट

टोलकर्मी के साथ की मारपीट

असनावर/रीछवा. असनावर थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे 89 के इकवासा टोल प्लाजा पर शुक्रवार देर रात को पर्ची कटाने को लेकर टोलकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। थानाधिकारी कल्याण सिंह ने बताया कि स्टेट हाइवे इकवासा के टोलकर्मी बिलवा निवासी शिवराज सिंह के साथ शुक्रवार देर रात को वाहन चालकों ने मारपीट की है। टोलकर्मी शिवराज सिंह के साथ मारपीट करने के बाद 5 हजार रुपए ले गए। इस घटना में पुलिस ने रीछवा निवासी आदिल, मोनू, वसीम, फिरोज व 6, 7 अन्य के खिलाफ मारपीट कर रुपए छीनने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।
थानाधिकारी कल्याण सिंह ने बताया कि विशेष पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मारपीट में शामिल आरोपी बकानी थानाक्षेत्र के रीछवा निवासी वसीम खान पुत्र बाबू खान, फिरोज खान पुत्र चांद मोहम्मद, तौसीफ उर्फ मोनू पुत्र बाबू खान, मोहम्मद शाहिद पुत्र करामत खान, आशिक मोहम्मद पुत्र अब्दुल रजाक को गिरफ्तार किया है।