6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला से लूटे चांदी के कड़े, सरीए से हमला कर भागे

महुड़ीयां के रास्ते में महिला से लूट का मामला सामने आया।

less than 1 minute read
Google source verification

महुड़ीयां के रास्ते में महिला से लूट का मामला सामने आया। थानाधिकारी लवकुमार तिवाड़ी ने बताया कि समदा बाई पत्नी दानुसिंह (42) निवासी भरपुर थाना सुवासरा मध्यप्रदेश सोमवार देर शाम पीहर ग्राम महुड़ीखेड़ा जा रही थी, तभी रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवारों ने पैरों में पहने हुए चांदी के कड़े उतारने को कहा।

Read More : मवेशियों से टकराकर रोज अस्पताल पहुंच रहे शहरवासी

महिला के मना करने पर बाइक सवार सरीये से हमला कर कड़े छुड़ा ले गए। राहगीर उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया। जहां प्राथमिक उपचार कर महिला को झालावाड़ रैफर किया।