6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापता वनपाल का शव नेवज नदी में मिला

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

less than 1 minute read
Google source verification
Body of missing forester found in Newaj river

कामखेड़ा थाना क्षेत्र के खेड़ी मेवातियां गांव के समीप नेवज नदी में गुरुवार को मनोहरथाना वन विभाग के सहायक वन पाल (नाकेदार) का शव निकालते हुए।

मनोहरथाना. कामखेड़ा थाना क्षेत्र के खेड़ी मेवातियां गांव के समीप नेवज नदी में गुरुवार को मनोहरथाना वन विभाग के सहायक वनपाल (नाकेदार) का शव मिला। वनपाल मंगलवार को ड्यूटी पर गया था तभी से लापता था।


कामखेड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मनोहरथाना थाना क्षेत्र के जेतपुरा निवासी वनपाल प्रेमनारायण मीणा (34) पुत्र घांसीलाल का शव मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल पर पता चला कि एक दिन पूर्व मनोहर थाना थाने में मृतक प्रेमनारायण की गुमशुदगी दर्ज है। इस पर मनोहर थाना थाना प्रभारी अमर नाथ जोगी को भी मौके पर बुलवाया गया। घटना स्थल आधा घाटोली थाना क्षेत्र में आता है। इस कारण घाटोली थाना प्रभारी को भी मौके पर बुलाया गया।

तीन थाना प्रभारियों की मौजूदगी में निकाला शव
तीन थानों के प्रभारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की सहायता से शव निकाला गया। मोटर साइकिल, कपड़े, जूते नदी किनारे मिले। अकलेरा राजकीय स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई अनुराग मीणा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि प्रेमनारायण मनोहरथाना वन विभाग में नाकेदार के पद पर कोलू खेड़ी कलां बीट में कार्यरत था। मंगलवार को पत्नी वर्षा को सरेडी स्कूल में छोड़ कर ड्यूटी पर गया था। उसी दिन शाम 4 बजे स्टाफ् से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उसके बाद से लापता था। इस पर परिजनों ओर से मनोहर थाना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।