6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकंदरा की सुंदरता देख मोहित हो जाएगा बालीवुड

-फिल्म निदेशक व गीतकार को पसंद आई विश्व धरोहर, गागरोन में होगी शूटिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jitendra Jaikey

•

Updated: 1 Aug 2018, 4:52 PM IST

Bollywood will be fascinated by the beauty of Mankundra

मुकंदरा की सुंदरता देख मोहित हो जाएगा बालीवुड

मुकंदरा की सुंदरता देख मोहित हो जाएगा बालीवुड
-फिल्म निदेशक व गीतकार को पसंद आई विश्व धरोहर, गागरोन में होगी शूटिंग
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जानी मानी फिल्म निर्माण कम्पनी 'राजश्री प्रोडक्शनÓ से जुडे और चर्चित फिल्म 'हम साथ साथ हैÓ व 'विवाहÓ के मुख्य सहनिदेशक व इन दिनो जीटीवी के चर्चित धारावाहिक 'पिया अलबेलाÓ के गीतकार राघवेंद्र सिंह बुधवार को झालावाड़ पहुंचे। मुम्बई से अपने निवास आगरा जाते हुए राघवेंद्र से हुई पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी की वार्ता। फिल्म 'हम साथ साथ हैÓ की शूटिंग के दौरान जोधपुर में सलमान खान सहित अन्य कलाकारों पर हरिण का शिकार करने का आरोप लगा था, इसमें सलमान को सजा भी हुई। उन्होने बताया कि झालावाड़ क्षेत्र में मुकंदरा पर्वतमाला की पहाडिय़ों का प्राकृतिक सौंदर्य व विश्व धरोहर में शामिल जल दुर्ग गागरोन पर्यटकों के अलावा फिल्म जगत के लोगों को भी आकर्षित कर रहा है। इसलिए उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग व गीतों के सृजन के लिए यह खुबसूरत जगह मुफीद है। प्रकृति के बीच व नदी के किनारे पर रोमाङ्क्षटक गीतों का निर्माण कर इसका फिल्माकंन करना अब उनका मकसद बन चुका है।
-इन धारावाहिकों से जुडे रहे
राघवेंद्र सिंह टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक वो रहने वाली महलो की, मै तेरी परछाई हूं, दो हंसों का जोड़ा, यहां मै घर घर खेली, प्यार का दर्द मीठा मीठा प्यारा प्यारा, झिलमिल सितारों का आंगन होगा, एक श्रृंगार स्वाभिमान, मेरे रंग में रंगने वाली आदि धारावाहिकों के इन हाऊस क्रिएटिव रह चुके है। वर्तमान में जीटी पर प्रसारित पिया अलबेला में उनके गीत चल रहे है।
-फिल्म अवार्ड में भी हुए गीत नामांकित
गीतकार, लेखक व निदेशक राघवेंद्र के गीत इंडिय़ा टेलीविजन अवार्ड के लिए भी नामाकिंत हो चुके है। टीवी सिरियल पिया अलबेला का गीत व झिलमिल सितारों का आंगन होगा का गीत नामांकित हो चुका है। वर्तमान में टीवी शो पिया अलबेला के गीत मलंगा व जोगिया गीत से राघवेंद्र को काफी सुर्खिया मिली, उनका यह पांच मिनट का गीत इन दिनो काफी चर्चित हो रहा है।
-आने वाली फिल्म में दिखेगी वर्तमान समाज की तस्वीर
राघवेंद्र ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म सामाजिक व्यवस्था पर बन रही है। इसमें ग्लेमर व भौतिकवाद की चकाचौध में उलझी एक मंच कलाकार की छोटी बहन की पीड़ा को दर्शया गया है। एसकी छवि को भी समाज अच्छी नजर से नही देखता इसमें छोटी बहन अपने साथी के साथ अपनी प्रतिभा के बल पर समाज की सोच बदल देती है। इसी फिल्म की शूटिंग वह इस वर्ष गागरोन में करेगें।
-तीन माह में ही लौट गए थे
उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा के ताजगंज निवासी राघवेंद्र 1989 में पहली बार मुम्बई गए थे लेकिन उन्हे वहां का काम समझ में नही आया, तीन माह बाद ही वह आगरा लौट गए। लेकिन उनका मन फिल्मों में ही लगा रहा। दो साल बाद राजश्री प्रोडक्शन के सूरज बडजात्या के सानिध्य से उन्होने मुम्बई में काम शुरु किया। बडजात्या को उनका काम पसंद आया फिर वह मुम्बई ही बस गए।