
कोटा में फायरिंग कर फरारी काटने आए और मौका मिलते ही व्यापारी को लूट लिया
झालावाड़, खानपुर। खानपुर पुलिस ने पिछले दिनों हार्डवेयर व्यापारी पर फायरिंग कर व चाकू से हमला कर दो लाख रुपए लूटने के मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में खानपुर के ही एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कोटा के बदमाशों को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने खानपुर के दो बड़े कारोबारियों के यहां मोटी रकम लूटने की साजिश रची थी, लेकिन दोनों व्यापारियों की दुकानें व मकान कस्बे के बीच में होने के कारण पकड़ेे जाने के डर से प्लान बदल दिया। इसके बाद हार्डवेयर कारोबारी महेश को लूटने की वारदात को अंजाम दिया।
एसपी मोनिका सैन ने बताया कि खानपुर पुलिस ने
24 जून को आरोपी राजा फकीर पुत्र गुड्डू फ कीर उम्र 22 साल निवासी तेलियो के मंदिर के सामने की गली कोली मोहल्ला खानपुर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस जब्त किया गया। आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान के दौरान कट्टा व जिन्दा कारतूस भैय्या उर्फ शोयब पुत्र शहाबुदीन निवासी खानपुर से खरीद करना बताया। शोयब को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई एएसपी प्राकश शर्मा के निर्देश में खानपुर वृत्ताधिकारी राजीव परिहार के सुपरविजन में थानाधिकारी कमल सिंह के नेतृत्व में की गई।
महेश की दुकान पर गए थे
इसी दौरान महेश सिन्धी जो आयरन व्यापारी है उसकी भी रैकी की, जिसमें तोसिफ , मुराद उर्फ जलाल , रमजू शूटर , अकरम सहजाद उर्फ बन्ना ,सोहेल चिटे खां ने रैकी करने व साजिश में शामिल होकर सहयोग किया। 21 जून को भैययू उर्फ शोयब व डब्बू उर्फ अरमान दोनों ने चदर खरीदने के बहाने जाकर महेश सिन्धी की आयरन की दुकान पर जाकर रैकी की। ंभैययू उर्फ शोयब व डब्बू उर्फ अरमान ने अपने साथियो को बताया फि र योजनाबद्ध तरीके से सभी ने अलग अलग मोटर साइकिलों पर व्यापारी महेश का पीछा कर उसके मकान पर गाडी से उतरकर घर में जाते समय चाकू से हमला व फ ायर कर दो लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
Published on:
28 Jun 2022 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
