6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

corona update..राजस्थान में फिर जानलेवा हुआ कोरोना, यहां एक दिन में दो की मौत

झालावाड़ में कोरोना से दो वृद्धा की मौत, छह संक्रमित मिले

2 min read
Google source verification
corona update..राजस्थान में फिर जानलेवा हुआ कोरोना, यहां एक दिन में दो की मौत

corona update..राजस्थान में फिर जानलेवा हुआ कोरोना, यहां एक दिन में दो की मौत

झालावाड़. झालावाड़ जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। बुधवार को छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि एसआरजी अस्पताल में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज की लैब में हो रही जांच में हर दिन एक- दो कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। जुलाई माह में अभी तक 74 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती झालरापाटन निवासी एक 70 वर्षीय महिला तथा मध्यप्रदेश के गरोठ निवासी एक 65 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो गई। हालांकि दोनों को ही कई बीमारियां थी, दोनों महिलाएं एसआरजी चिकित्साल के आईसीयू में भर्ती थी।
कई बीमारियों से ग्रसित थी महिलाएं-
गरोठ निवासी 75 वर्षीय महिला 22 जुलाई को एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती हुई थी। महिला कोविड जांच में पॉजिटिव आई थी। महिला किडनी व अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। महिला की बुधवार सुबह 7.15 बजे कोरोना से मौत हो गई। वहीं झालरापाटन निवासी एक 70 वर्षीय महिला को 26 जुलाई को एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। जिसकी बुधवार सुबह 11.30बजे मौत हो गई। शव कोविड प्रॉटोकाल के तहत परिजनों को सौंप कर झालरापाटन प्रशासन को सूचित किया था, इस पर परिजनों ने प्रॉटोकाल के अनुसार कब्रिस्तान में दफनाया।
कर्मचारियों ने किया अंतिम संस्कार
गरोठ निवासी महिला के परिजनों ने स्वयं डेड बॉडी का अंतिम संस्कार करवाने में असमर्थता जताई, तो ऐसे में एसआरजी चिकित्सालय व नगर परिषद के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से महिला का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार डेड बॉडी इंचार्ज वैभव जोशी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें गोपालङ्क्षसह,पवर्तङ्क्षसह, शिवराज,दीपक, मिथुन, सुनील, पप्पु आदि ने रोटरी क्लब में अंतिम संस्कार किया।
27 दिन में आए 74 पॉजिटिव
जिले में हर दिन एक-दो कोरोना पॉजिटिव आ रहे है, जुलाई माह में अभी तक 74 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके बादभी लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं कोई भी व्यक्ति मास्क का प्रयोग नहीं कर रहा है। ना ही कोविड गाइड लाइन की पालना की जा रही है। यहां तक की सरकारी कार्यक्रमों में भी अधिकारी बिना मास्क के ही कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।