7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीएसई ने 10 वीं व 12वीं का परीक्षा पैटर्न बदला

. जिले में एक दर्जन स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ.12 वीं में मल्टीपल च्वॉइस सवालों की संख्या 18 की जगह 15 कीए10 वीं हिन्दी में 2 ही खंड में प्रश्न होंगे

2 min read
Google source verification
Jhalawar Top News, CBSE News, Rajasthan Board Exam News

सीबीएसई ने 10 वीं व 12वीं का परीक्षा पैटर्न बदला

झालावाड़.केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना के चलते इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। यह बदलाव इसी सत्र 2020.21 से लागू होगा। छात्र .छात्राएं और अभिभावक परीक्षा पैटर्न में यह बदलाव ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी सैंपल पेपर के जरिए देख सकते हैं। बदलाव कई पेपरों में किया गया है। बदलाव से झालावाड़ जिले के एक दर्जन सीबीएसई के स्कूलों के करीब 9 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। हजार
10वीं के हिन्दी विषय में अब केवल दो खंड में ही प्रश्न रहेंगे। प्रथम खंड में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगेए जबकि द्वितीय खंड में लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अभी तक हिन्दी में चार खंड में प्रश्न पूछे जाते थे। हिन्दी के प्रथम खंड में 40 माक्र्स और द्वितीय खंड में 40 माक्र्स के सवाल रहेंगे। इसी तरह से 12वीं के इंग्लिश विषय में भी बदलाव किया है।अभी तक इंगलिश में तीन खंड में प्रश्न पूछे जाते थेए लेकिन अब दो खंड प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले खंड में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न और दूसरे खंड में लघु तथादीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहेंगे।12वीं जीव विज्ञान के प्रश्न पत्र में पांच की जगह चार भागहोंगे और प्रश्नों की संख्या 27 से बढ़ाकर 33 कर दी गई है। इसी प्रकार मनोविज्ञान में इस साल वस्तुनिष्ठ प्रश्न की संख्या 17 से बढ़ाकर 21 की है।

प्रश्नों की संख्या घटाई-
सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि कला संकाय के कई विषयों में प्रश्न पत्र की संख्या घटाई है। बोर्ड 12वीं कक्षा में मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्नों की संख्या 18 की जगह 15 कर दी गई है। इनमें से केवल 14 प्रश्नों के जबाब ही देने है। परीक्षा के पेपर्स में बदलाव की जानकारी सैंपल पेपर से दे दी गयी है, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी नहीं हों।
बदलाव से विद्यार्थियों को होगा फायदा-
बदलाव से विद्यार्थियों को बिलकुल फायदा होगा। बच्चों का स्कोरिंग बढ़ेगा। बोर्ड ने प्रेक्टीकल एग्जाम का संभावित शिड्यूल आ गया है। विद्यार्थियों को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
जीआर मीणा, प्रिन्सीपल, केन्द्रीय विद्यालय, झालावाड़