8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत मुहूर्त और अमृत योग के साथ आज से प्रारंभ होंगी चैत्र नवरात्र

मां के भक्तों को आराधना से मिलेगा दोगुना फल:बिना मुहूर्त के कर सकते हैं शुभ कार्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 9 Apr 2024, 4:17 PM IST

Chaitra Navratri will start from today with Abhijeet Muhurta and Amrit Yoga.

झालावाड़ अभिजीत मुहूर्त और अमृत योग के साथ आज से प्रारंभ होंगी चैत्र नवरात्र।

झालावाड़. सनातन धर्म में नवरात्र का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्र पर कई अद्भुत संयोग बन रहे है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरूआत मंगलवार से हो रही है। इसका समापन 17 अप्रैल को कन्या पूजन के साथ होगा। महापर्व के पहले दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्वि और अमृत योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस योग में पूजा-आराधना करने से सभी समस्याओं का निदान होगा। चैत्र नवरात्र पर कस्बे सहित शहर के देवी मंदिरों में नौ दिनों तक विभिन्न अनुष्ठान होते है। इसके लिए तैयारियां को अंतिम रुपर दिया जा रहा है। मंदिरों का रंग-रोगन, साफ-सफाई और आकर्षक साज-सज्जा आदि की गए है।
माता की आराधना के लिए व्रत-उपवास
ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र कुमार जोशी ने बताया कि माता के भक्त नौ दिन का उपवास रखकर अलग-अलग स्वरुपों की आराधना करते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र की नौ तिथियां ऐसी होती हैं। जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्र का वर्णन है। चैत्र और शारदीय नवरात्र के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती है। इस दौरान सार्वजनिक रूप से माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
मां के इन स्वरुपों की होगी आराधना
दिनांक मां के दिन
9अप्रैल माता शैलपुत्री
10 अप्रैल माता ब्रह्रमचारिणी
11 अप्रैल माता चंद्रघटा
12 अप्रैल माता कृष्मांडा
13अप्रैल स्कंदमाता
14 अप्रैल माता कात्यायनी
15 अप्रैल माता कालरात्रि
16 अप्रैल माता महागौरी
17 अप्रैल मां सिद्विदात्री
उज्जैन की तोप, पंजाब के ढोल, नलखेड़ा का प्रसिद्ध बैंड, भोपाल की झांकियां होंगे आकर्षण
नवसंवत्सर पर आज भव्य शोभायात्रा और गढ़ में आतिशबाजी
झालावाड़ @पत्रिका नव संवत्सर पर मंगलवार को शहर में हिंदू महोत्सव आयोजन समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 3 बजे सिनेमाघर के सामने से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद शुरू होगी। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न स्कूलों एवं समाजों की झांकियां शामिल होगी। साथ ही उज्जैन की तोप,पंजाब के ढोल, नलखेड़ा का प्रसिद्ध बैंड, भोपाल की झांकियों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। मातृशक्ति एवं महिला मण्डल भी शोभायात्रा में स्कूटी पर सवार रहेगी। शोभायात्रा में मंगलपुरा, बस स्टैंड चौराहे पर बनाए स्टेज पर कई आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। सुभाष सर्किल,मोटर गैराज होते हुए गढ़ दरवाजा पर शोभायात्रा का समापन होगा जहां भव्य आतिशबाजी की जाएगी‌। इसके बाद इंडियन आयडल के सिंगर महेश मोयल एवं दीप्ती गौड़ भजनों की प्रस्तुति देंगे। समापन पीपाधाम संत झंकारेश्वर त्यागी महाराज के आर्शीर्वचन के साथ होगा। शोभायात्रा के लिए शहर के प्रमुख चौराहों को सजाया गया है। शहर में 251 तोरण द्वार व 10 हजार केसरिया पताकाएं लगाई गई हैं। प्रत्येक घर पर भगवा ध्वज लगाए हैं।