जंगलों व पहाडिय़ों के बीच कई पुरा संपदा ऐसी है जो आज भी अनदेखी व अछूती है। इनमें कई तो बेशकीमती है लेकिन सारसंभाल के अभाव में यहां-वहां बिखरी पड़ी है। कुछ ऐसी ही धरोहर है राता देवी मंदिर के पास पहाडिय़ों के बीच छणिहारी व पणिहारी मंदिर। इन मंदिरों का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। यहां लाल पत्थर से सीढिय़ा, फर्श अन्य जर्जर भाग को निखारा जा रहा है। इस पर तीन करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।