राजकीय विद्यालय में पढऩे वाले विद्यार्थियों का प्रारंभिक स्तर मजबूत करने, बच्चों को खेल और गतिविधि आधारित सीखने के साथ भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए राजकीय विद्यालयों में पहली से पांचवी तक पढऩे वाले सभी विद्यार्थियों को कला किट वितरित की जाएंगी। जिलेभर के 94 हजार से अधिक विद्यार्थी इससे लाभांवित होंगे। कला किट में स्क्रेप, बुक, स्केच बुक, कलरिंग बुक, क्रेयोन्स, पेन्सिल कलर, पेंसिल शॉर्पनर, इरेजर, स्टेन्सिल शामिल है।