
सिनेमा हॉल प्रबन्धक के मारा चाकू
झालावाड़.शहर के सिनेमा हॉल प्रबन्धक को एक व्यक्ति ने चाकूमार कर घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि सत्येन्द्र वर्मा निवासी पंचमुखी बालाजी रोड ने दी रिपोर्ट में बताया कि वो सिनेमा हॉल में मैनेजर है। बुधवार शाम को सिनेमा के बाहर मैं गेट खुलवाने के लिए खड़ा थ, इसी दौरान वहां तीनचार लोग आए और कहा कि गेट खुलवाओ। मैंने कहा कि अभी अंदर से लड़का चाबी लेकर आ रहा गेट खोल देगा थोड़ा इंतजार कर लो,इनते में वो मेरे साथ गाली-गलोच करने लगे। मैं वहां से लडाई के डर से जाने लगा तो चारों ने मुझे रोक लिया व शेरु ने मेरे चाकू की दो बार बाएं पैर पर मारी, इससे खून निकल आया। साथ वाले तीन अन्य ने मेरे साथ मारपीट की इससे मेरा मोबाइल वहीं गिर गया। मैं चिल्लाया तो मेरे साथियों ने बीच-बचाव किया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
Published on:
24 Aug 2023 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
