6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरी रात जीप से चले थे सीएम, एक घंटा सोए और कोटा के लिए निकल गए

-रात 1.30 बजे तक लोग इंतजार करते रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
CM drove the whole night in jeep, slept for an hour and left for Kota.

पूरी रात जीप से चले थे सीएम, एक घंटा सोए और कोटा के लिए निकल गए

झालावाड़/पत्रिका। बात 1985 की है। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर झालावाड़ आए थे। लोगों को सूचना मिली कि माथुर झालावाड़ के चौमहला में सभा को संबोधित करेंगे तो रात 1.30 बजे तक लोग इंतजार करते रहे।

इससे पूर्व शिवचरण माथुर की सभा रटलाई कस्बे में थी। उस जमाने में मुख्यमंत्री के पास भी जीप ही हुआ करती थी, रोड बहुत ज्यादा खराब थे। हम साढ़े आठ बजे रटलाई पहुंचे जहां 9.30 बजे तक सभा चली। उसके बाद झालरापाटन, भवानीमंडी, डग होते हुए चौमहला पहुंचे जहां रात 1.30 बजे भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी।

सभा करीब एक घंटे तक चली। रात 2.30बजे ही माथुर जीप से निकल गए और सुबह 5 बजे झालावाड़ पहुंचे। डाकबंगले में करीब एक घंटा विश्राम किया और पूजा पाठकर सुबह 7 बजे तो तैयार होकर कोटा के लिए निकल गए। बायपास सर्जरी होने के बाद भी माथुर की दौड़भाग चौंकाती थी।