
Jhalawar ...कलक्टर ने चंवली डेम एवं पेयजल परियोजना का जायजा लिया
झालावाड़, रायपुर । जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने शनिवार को हिम्मतगढ़ गावं स्थित चंवली डेम का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने चंवली मध्यम सिंचाई एवं पेयजल परियोजना का अवलोकन करने के बाद कहा कि पिड़ावा, रायपुर तहसीलों के गांवों के लिए महत्वूर्ण परियोजना है। इससे पिड़ावा तहसील के 34 गांवों की सिचाई एवं रायपुर एवं पिड़ावा तहसीलों के 30 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। आहू.चंवली लिंक परियोजना से इस डेम के जुडऩे से निश्चित तौर पर पिड़ावा एवं रायपुर तहसील के ग्रामीणों को सिंचाई एवं पेयजल के लिए अतिरिक्त पानी मिल सकेगा और यह इलाके के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इस दौरान उन्होंने परियोजना के जल संशोधन संयत्र का भी निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय त्यागी ने बताया कि आहू.चंवली लिंक परियोजना नहर की लम्बाई 5200 मीटर है। नहर की चौडाई 8 मीटरए गहराई 3 मीटर है। इसके माध्यम से 500 क्यूसेक पानी आवश्यकता अनुसार चंवली डेम में प्रवाहित किया जाएगा जिससे कमांड क्षेत्र के 34 गावं के 7800 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी पिड़ावा उम्मेद सिंहए नायब तहसीलदार रायपुर मदनलाल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाशी अभियंता संजीव गौतम, कनिष्ठ अभियंता कौशल, जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामलाल लोधा आदि उपस्थित थे।
स्रोत पीपाजी देह को भी देखा
झालावाड़ . शहरी जल योजना झालावाड़ के मुख्य पेयजल स्रोत पीपाजी देह का शनिवार प्रात: जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने आकस्मिक निरीक्षण किया। पिड़ावा एवं कालीसिन्ध नदी के कैचमेन्ट एरिया में अच्छी बारिश होने के कारण कालीसिन्ध बांध में पानी की पर्याप्त आवक हो गई। जिस कारण 23 जुलाई को रात्रि 8 बजे कालीसिन्ध बांध के चार गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। इस कारण पीपाजी देह रात्रि 10 बजे के करीब ही लबालब भर गया और वर्तमान में भी नदी में तेज बहाव बना हुआ है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अंभियता दीपक कुमार झा ने बताया कि वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से पेयजल स्रोतों में पानी की पर्याप्त आवक होने के कारण किसी भी प्रकार का पेयजल संकट नहीं रहेगा।
Published on:
24 Jul 2021 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
