8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज की लव स्टोरी, टीवी सीरियल से आया ऐसा आइडिया की, प्रेमी संग भागने से पहले पिता से मांगे दस लाख

अपहरण की साजिश रच लड़की ने पिता से मांगे 10 लाखए प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 11 Jul 2022, 12:14 PM IST

कॉलेज की लव स्टोरी, टीवी सीरियल से आया ऐसा आइडिया की, प्रेमी संग भागने से पहले पिता से मांगे दस लाख

कॉलेज की लव स्टोरी, टीवी सीरियल से आया ऐसा आइडिया की, प्रेमी संग भागने से पहले पिता से मांगे दस लाख

झालावाड़. महिला थाने में अपहरण व 10 लाख रुपए फिरौती मांगने के मामले में एक प्रेमी जोड़े के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एसपी रिचा तोमर ने बताया कि खानपुर निवासी अब्दुल सलाम ने रिपोर्ट में बताया कि वह 7 जुलाई को बेटी मुस्कान बी को एम फाइनल के पेपर दिलाने के लिए भवानीमंडी रोड पर दर्शन कॉलेज छोड़कर आया था। कुछ समय बाद मेरे मोबाइल पर बेटी अपहरण के फोटो भेजकर अपहर्ता ने 10 लाख रुपए की डिमांड की। अपहरण का मामला दर्ज कर सीओ बृजमोहन मीणा व महिला थानाधिकारी राजू उदयवालए थानाधिकारी सदर रघुवीर सिंह ने मौका मुआयना किया।

ऐसे हुआ घटना का खुलासा

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एएसपी प्रकाश कुमार शर्माए देवेन्द्र सिंह राजावत महिला अपराध अनुसंधान सेल,सीओ बृजमोहन मीणा के सुपरविजन में टीम गठित कर सायबर सेल की मदद ली। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो मुस्कान कॉलेज से बाहर जाती हुई नजर आई। मुखबिर से पता चला कि मुस्कान एक लड़के के साथ बाइक पर कोटा की तरफ गई है। इस पर एक टीम को कोटा रवाना किया गया। जहां पर आरोपी युवक देवेन्द्र चौधरी को डिटेन किया और मुस्कान को भी दस्तयाब किया।

शादी के लिए घरवाले मांगेंगे नहीं, इसलिए

पूछताछ में बताया कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों शादी करना चाहते ह, लेकिन घरवालों को मंजूर नहीं थ, इसलिए दोनों ने योजना बनाई कि किडनेप के फोटो मिलने पर लड़की के परिजन तलाश नहीं करेंगे। यह विचार एक टीवी सीरियल देखकर आया। मुस्कान ने देवेन्द्र को फोन कर बता किया था कि वह पेपर देने कॉलेज आएगी और वह उसे कॉलेज के बाहर से साथ ले जाएगा।