राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर वृद्धावस्था पैंशन दी जाए। राजकीय कर्मचारी की तरह की मेडिकल सुविधा दी जाए। ग्रीष्मकालीन, दीपावली व शीतकालीन अवकाश मानदेय दिया जाए। बकानी व झालरापाटन ब्लॉक में एक एनजीओ द्वारा भोजन दिया जाने वाला भोजन बंद करके एसएमसी के द्वारा ही भोजना तैयार करवाया जाए, ताकि लंबे समय से स्कूलों में सेवाएं दे रहे कुक-कम हेल्पर बेरोजागर नहीं हो। इस मौके पर बड़ी संख्या में हेल्पर मौजूद रहे।