7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना असर: मेधावी विद्यार्थियों को नहीं मिल पाए लेपटॉप और स्कूटी

सत्र 2019.20 के विद्यार्थियों को इंतजार...

2 min read
Google source verification
Corona effect: meritorious students could not get laptop and scooty

कोरोना असर: मेधावी विद्यार्थियों को नहीं मिल पाए लेपटॉप और स्कूटी


झालावाड़ण्शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से मेधावी छात्र.छात्राओं के लिए चलाई जा रही लेपटॉप और स्कूटी वितरण योजना का लाभ इस वर्ष नहीं पाया है। ये कार्यक्रम हर साल जनवरी.फरवरी तक हो जाता हैए लेकिन इस वर्ष ये कार्यक्रम नहीं हो पाया।
जिससे विद्यार्थी वर्ग इससे वंचित रह गया है। गौरतलब है कि राजकीय विद्यालयों में कक्षा8वींए 10वींए एवं 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी अथवा इससे अधिक अंक अर्जित करने पर विभाग द्वारा तय की गई संख्या के अनुसार वरीयता से लेपटॉप व स्कूटी का वितरण किया जाता है।


पिछला ही नहीं तो नए सत्र का कब-
दरअसल, झालावाड़ में शैक्षिक सत्र 2018-19 के मेधावी छात्र.छात्राओं को लेपटॉप व स्कूटी का वितरण जनवरी.फरवरी माह तक होना था, लेकिन विभाग की लेटलतीफी से ये हो नहीं पाया और फिर मार्च से कोरोना का ग्रहण लग गया। ऐसे में अब कार्यक्रम कब तक हो पाएगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को करीब 986 लैपटॉप और 4 बालिकाओं को स्कूटी वितरित की जानी है। वहीं अब सवाल ये उठाता है कि जब पिछले सत्र का ही कार्यक्रम नहीं हो पाया तो सत्र 2019-20 का कार्यक्रम कब हो पाएगा, तो ऐसे में शायद विद्यार्थियों का इंतजार लंबा हो सकता है।
फैक्ट फाइल-
सत्र 2018-19 लेपटॉप इतने छात्रों को मिलना है
8वीं कक्षा में - 376
10वीं कक्षा में-303
12वीं कला संकाय-211
12वीं विज्ञान संकाय-83
12वीं वाणिज्य संकाय. 6
स्कूटी वितरण 25 छात्राओं में से .4 छात्राओं का चयन हुआ
- स्कूल स्तर पर अभी तक वर्ष 2019.20 के लिए आवेदन नहीं मांगे गए है।

महाविद्यालय स्तर-
-जिले के सातों महाविद्यालय में .21छात्राओं को गत वर्ष की स्कूटी का वितरण होना है
-कोरोना के चलते इस बार प्रवेश देरी होने से इस बार स्कूटी योजना के लिए आवेदन नहीं मांगे गए है।


इधर कॉलेज में भी स्कूटी वितरण नहीं-
जिले के सात महाविद्यालयों में प्रदेशभर में 1500 स्कूटी के लक्ष्य में से 21 छात्राओं का स्कूटी के लिए चयन हुआ है। लेकिन इनका वितरण संबंधी कोई सूचना अभी नोडल केन्द्र गल्र्स कॉलेज में नहीं आई है। वहीं 15 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलनी है। ऐसे में अभी तक स्कूटी वितरण की कोई सूचना नहीं आने से कोरोना काल में छात्राओं को लंबा इंतजार हो रहा है।


कॉलेज आयुक्तालय द्वारा अभी हमारे पास स्कूटी वितरण के कोई निर्देश नहीं आए है। वरियता सूची आयुक्तालय द्वारा डाल दी गई है। स्कूटी वितरण से जुड़ी प्रक्रिया आयुक्तालय स्तर पर चल रही है। जिले में 21 बालिकाएं के नाम वरियता सूची में है।
डॉ.विजय प्रकाश मीणा, प्राचार्य कन्या महाविद्यालय, झालावाड़।

निदेशालय द्वारा जैसे ही स्कूटी व लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे, विद्यार्थियों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। जिले में 986 को लेपटॉप व 4 बालिकाओं को स्कूटी का वितरण होना है। इस सत्र के लिए प्रस्ताव मांगने पर सत्यापन कर भिजवा दिए जाएंगे।
रवि वशिष्ट, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी,माध्यमिक, झालावाड़।