8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ए​शिया के पहले गो अभयारण्य में एक साल तक चलेगा गो श्रद्धा महोत्सव

गो भंडारे के लिए ग्रामीण दिल खोलकर कर रहे अन्नदान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 9 Apr 2024, 2:56 PM IST

Cow Shraddha Mahotsav will run for a year in Asia's first cow sanctuary

पिड़ावा क्षेत्र के श्रीकामधेनु गोअभ्यारण्य सालरिया की बावड़ी में कल्याणपुरा के ग्रामवासियों ने गोभंडारे के लिए 65 क्विंटल गेहूं का अन्नदान किया।

पिड़ावा क्षेत्र के श्रीकामधेनु गोअभ्यारण्य सालरिया की बावड़ी में कल्याणपुरा के ग्रामवासियों ने गोभंडारे के लिए 65 क्विंटल गेहूं का अन्नदान किया।


समाजसेवी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक वर्षीय गोश्रद्धा महोत्सव में 365 दिन तक 365 गांवों की ओर से 14 अप्रैल के गोभंडारे के लिए कल्याणपुरा के ग्रामवासियों के प्रतिनिधि बालू सिंह एवं गुमान सिंह ने स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज एवं गौशरणदास महाराज का आशीर्वाद लेकर कामधेनु गोअभ्यारण्य में गोभंडारे के लिए 65 क्विंटल गेहूं अन्नदान किया।
श्रीकामधेनू गोअभ्यारण्य में श्रीमीरा माधव विवाह मनोरथ शुरू
विश्व प्रसिद्ध गोसेवा संस्थान श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक गोऋषि स्वामी दत्तशरणानन्द महाराज सानिध्य में एशिया के प्रथम गोअभ्यारण्य श्रीकामधेनु गोअभ्यारण्य सालरिया की बावड़ी में सोमवार को भारतीय नूतन वर्ष, चैत्र शुक्ला प्रतिपदा, विक्रम सम्वत 2081, मंगलवार से एक वर्षीय गोश्रद्धा महोत्सव प्रारम्भ होगा।

मीरा माधव सरकार का विवाह मनोरथ हुआ
इसकी पूर्व संध्या सोमवती अमावस्या पर श्रीमनोरमा गोलोक तीर्थ नन्दगांव से श्रीकामधेनु गोअभ्यारण्य मालवा में पधारे मीरा माधव सरकार का विवाह मनोरथ हुआ। इसके तहत मीरा माधव सरकार का सोमवार प्रातः 9 बजे हल्दी की रस्म, प्रातः 11 बजे मेहंदी रस्म, सायंकाल 6 बजे गोधुली वैला में श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज एवं गोपालाचार्य स्वामी गोपालानंद महाराज की उपस्थिति में श्रीमीरा माधव सरकार का विवाह महोत्सव हुआ। रात्रि में 8 बजे मीरा माधव रस भजन संध्या हुई।

आज के कार्यक्रम

निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए आमजन में गोसेवा की भावना जागृत करने के लिए भारतीय नूतन वर्ष मंगलवार से सहस्त्रचंडी महायज्ञ से एक वर्षीय गोश्रद्धा महामहोत्सव होगा।

गोरक्षक हनुमान महाराज मंदिर से शोभायात्रा होगी शुरू
प्रातः 9 बजे से अभ्यारण्य में विराजित गोरक्षक हनुमान महाराज मंदिर से भव्य शोभायात्रा शुरू होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी और दोपहर 1 बजे से स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज के मुखारविंद से एक वर्षीय गोकथा का शुभारंभ होगा और सायंकाल 5 से 7 बजे तक गोव्रती भंडारे होगा, जो एक वर्ष तक निरंतर चलेगा।