20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे छात्र की मौत, झालावाड़ पहुंचा शव

यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे झालावाड़ निवासी भारतीय छात्र की मृत्यु हो गयी थी।एक सप्ताह बाद छात्र का शव झालावाड़ पहुंचा। छात्र का शनिवार को अंतिम संस्कार होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Death of a student doing MBBS in Ukraine, body reached Jhalawar.

यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे छात्र की मौत, झालावाड़ पहुंचा शव

.यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे झालावाड़ निवासी भारतीय छात्र की मृत्यु हो गयी थी।एक सप्ताह बाद छात्र का शव झालावाड़ पहुंचा। छात्र का शनिवार को अंतिम संस्कार होगा। झालावाड़ निवासी छात्र अनुदित गौतम(22) पुत्र सुमंत कुमार शर्मा सहायक लेखाधिकारी ग्रेड कलेक्ट्रेड यूक्रेन की बुकोविनियन यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस फाइनल वर्ष का विद्यार्थी था। एमबीबीएस छठे वर्ष में अध्ययन कर रहे अनुदित की 6 महीने बाद एमबीबीएस की डिग्री पूरी होने वाली थी और वह भारत आने वाला था। 22 दिसंबर को इससे पहले ही परिवार के लिए दु:खद खबर आ गयी। मृत्यु का प्रारंभिक कारण हृदय संबंधी रोग बताया जा रहा है। छात्र का झालावाड़ में शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सहायता का किया था आग्रह-

विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्य करने वाले राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने झालावाड़ जिले के निवासी भारतीय छात्र अनुदित गौतम पुत्र सुमंत शर्मा की दिवंगत देह को पीडि़त परिवार के पास भारत पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर की थी। वहीं मामले में नई दिल्ली विदेश मंत्रालय और यूक्रेन कीव स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर मानवीय सहायता का आग्रह किया है। छात्र के परिवार के रिश्तेदार बूंदी रहते हैं जिन्होंने चर्मेश शर्मा को इस मामले की जानकारी देते हुए सहायता का आग्रह किया। इसके बाद शर्मा ने विदेश मंत्रालय सहित मानवाधिकार आयोग में संपर्क कर जल्द शव लाने के लिए आग्रह किया था। छात्र अनुदित गौतम का शनिवार सुबह 9 बजे मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।