6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेंगू का कहर : एसआरजी चिकित्सालय में डेंगू में मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

  - तीन सदस्य टीम ने किया निरीक्षण

less than 1 minute read
Google source verification
Dengue havoc: Take stock of the facilities available in Dengue in SRG Hospital

डेंगू का कहर : एसआरजी चिकित्सालय में डेंगू में मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

झालावाड़.जिले में फेल रही डेंगू, चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम व मॉनिटरिंग के लिए जयपुर से एक राज्य स्तरीय टीम ने गुरुवारको एसआरजी चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम में आए संयुक्त निदेशक आरजीपी डॉ. देवेन्द्र शर्मा, डॉ.प्रीति गुप्ता प्रो.पीएसएम, कोटा मेडिकल कॉलेज, डॉ.निर्मल शर्मा प्रो. मेडिसिन, कोटा मेडिकल कॉलेज ने निरीक्षण किया। इससे पूर्व टीम ने डीन कार्यलय में जिले के सभी बीसीएमएचओ व सीएमएचओ व डॉ.साजिद खान व चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद डीन डॉ.शिवभगवान शर्मा, अधीक्षक डॉ.संजय पोरवाल के साथ बैठक की।


टीन ने ये देखी व्यवस्थाएं-
मेडिकल कॉलेज में डेंगू मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना तथा पलंग व दवाईयों आदि की आपूर्ति की जानकारी दी। टीम ने डॉक्टरों को बताया कि डेंगू व स्क्रपटाइफस से डरना नहीं है। सभी डॉक्टरों को समझाया कि इसका इलाज संभव है। प्लेटलेट्स की जरुरत होने पर ही चढ़ाने के लिए बोले।


शहर में जाम नालियां देख जताई चिंता-
शहर में फैल रही मौसमी बीमारियों के बीच तीन सदस्य टीम ने शहर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिसमें शहर में संकडीगलिया व गदंगी से जाम नालियों के कारण चिंता व्यक्त की।

अभी तो पर्याप्त दवाइयां है-
मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों व ग्रामीण चिकित्साधिकारियों से वार्ता की गई है। डेंगू व चिकनगुनिया व स्क्रपटाईफस आदि के बारे में जानकारी दी गई है। झालावाड़ में तीन माह का दवाईयों का स्टोर है। सभी आवश्यक दवाई उपलब्ध है। जो कमियां है उन्हे सरकार को अवगत कराएं। वैसे यहां फिलहाल तो सुविधाएं पर्याप्त है।
डॉ देवेन्द्र शर्मा, संयुक्त निदेशक आरजीपी।