6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prime Minister’s Dream Project….आयकरदाता होने के बावजूद पीएम किसान निधि के उठा लिए रुपए

93 किसानों में से 44 ने चार लाख रुपए जमा कराए

2 min read
Google source verification
Prime Minister's Dream Project....आयकरदाता होने के बावजूद पीएम किसान निधि के उठा लिए रुपए

Prime Minister's Dream Project....आयकरदाता होने के बावजूद पीएम किसान निधि के उठा लिए रुपए

झालावाड़.भवानीमडी. पचपहाड़ तहसील के किसानों ने आयकरदाता होने के बावजूद कई तथ्य छिपाकर पीएम किसान पोर्टल में आवेदन कर अनुचित तरीके से नवम्बर 2020 में 93 किसानों के लाभ उठाने का मामला सामने आया है। इन लोगों ने किसान निधि के रूप में रुपए उठा लिए हंै। ऐसे किसानों का चिंहित कर तहसील कार्यालय से नोटिस जारी कर दिए गए थे। जिनमें से 44 आयकरदाताओं ने 4 लाख 22 हजार रुपए तहसील कार्यालय में जमा करवा दिए हैं। शेष बचे किसानों को तहसली कार्यालय से रुपए जमा कराने के लिए दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया है। तहसीलदार राजेन्द्र मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार की राशि उनके खातों में जमा कराने के लिए प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना शुरू की है। इसके तहत किसानों ने आवेदन कर 2 हजार की किश्त उनके खातों में जमा हुई थी। ऐसे में किसानों के खातों में पिछले दो वर्ष में 10 से 12 हजार रुपए की राशि किसानों के खातों में जमा हो चुकी है। वाजिब किसानों के अलावा 93 किसानों ने आयकरदाता होने के बावजूद पोर्टल पर आवेदन करते समय कई जानकारी छिपाते हुए आवेदन कर दिया। इन आवेदनों की जांच के दौरान यह पकड़ आ गए। इन किसानों के खातो में लाखों रुपए कि राशि चली गई। पचपहाड़ तहसीलदार ने बताया कि इसको वसूली को लेकर शेष रहे 43 किसानों को नोटिस जारी कर 15 दिनों कें अंदर राशि राजकोष में जमा कराने के निर्देश दिए। राशि जमा नहीं कराने पर ऐसे किसानों के खिलाफ कार्रवाई कर राशि कुर्की द्वारा वसूली जाएगी। वहीं नोटिस मिलते ही किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। किसान पटवारी एवं तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। तहसीलदार राजेन्द्र मीणा का कहना है कि पचपहाड़ तहसील क्षेत्र में जिन किसानों ने आयकरदाता होने के बाउजूद प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना का लाभ उठाया है। उन सभी को कार्यालय से नोटिस जारी किए है। यदि किसान राशि जमा नहीं कराते हंै तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।