
नहीं मिला ट्रेन रूट का स्कूल, दूर के स्कूल से करना पड़ा संतोष
हरिसिंह गुर्जर,झालावाड़
झालावाड़.तृतीय श्रेणी शिक्षक सीधी भर्ती 2018 में लेवल प्रथम के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिंग सोमवार को मिनी सचिवालय के ओडीटोरियम हॉल में हुई। जिले में चयनित 756 शिक्षक को स्कूलों का आंवटन करने के लिए जिले में दो दिन तक काउंसलिंग हुई। सोमवार को हुई काउंसलिंग के लिए शनिवार व रविवार को भी डीईओ कार्यालय के कार्मिक रिक्त स्कूलों की सूची तैयार करने में जुटे रहे।
खानपुर, झालरापाटन पहले हुए पैक-
जिले में प्रथम लेवल की हुई काउंसलिंग में पहले महिलाओं की काउंसलिंग हुई है। ऐसे में झालरापाटन, भवानीमंडी ब्लॉक के रोड के निकट के स्कूल पहले भर जाने से सोमवार को हुई काउंसलिंग में जयपुर, दौसा सहित अन्य जिलों से आए अभ्यर्थी डग, भवानीमंडी, चौमहला में टै्रन रूट का स्कूल देखते नजर आए। लेकिन निकट के स्कूल पहले ही पैक हो जाने से अभ्यर्थियों को दूर-दराज के स्कूलों से ही संतोष करना पड़ा है।
इतनों की हुई जिले में काउंसलिंग-
एडीईओ हरिशंकर शर्मा ने बताया कि झालावाड़ जिले में कुल विज्ञापित पद 787 के लिए काउंसलिंग हुई है। इसमें कुल सत्यापित अभिलेख 726, इसमें पात्र महिलाएं व दिव्यांग 356, पुरूषअभ्यर्थी 370 रहे। कुल उपस्थित अभ्यर्थी 713 तथा 13 अभ्यर्थी सोमवार को तो कुछ सत्यापन के समय अनुपस्थित रहे थे।
जारी होंगे लैटर-
जो 13 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें खाली स्कूलों में से ही स्कूल का आंवटन कर उनके नाम का लैटर जारी किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कई शिक्षक पहले नौकरी में है वह इच्छित स्थान की चाहत में दुबारा काउंसलिंग करा रहे थे। लेकिन इच्छित स्थान नहीं मिलने से काउंसलिंग में ही नहीं आए।
आठ काउंटर बनाए-
चयनित अभ्यर्थियों की कांउसलिंग के लिए आठ काउंटर बनाए गए। इसमें करीब 80 कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी। काउंसलिंग में कराने में जिला शिक्षा अधिकारी गंगाधर मीणा, एडीईओ हरिशंकर शर्मा, बीईओ राजेन्द्र कुमार सोनी, प्रकाश सेवदा, गिर्राज पाटीदार, पन्नालाल वर्मा, शक्तिसिंह, जफर खान, जोधराज नागर, बालचन्द कुम्हार, ओम प्रकाश मीणा, उमेश कौशिक, कैलाश, अलीम बेग, राजेन्द्र सोनी, रवि वशिष्ठ, हेमन्त शर्मा, शकिल अहमद, प्रशांत तिवारी, जगदीश चन्द गुप्ता सहित कई लोगों ने अपनी सेवाएं दी।
बहनिकला सड़क पर पानी-
शहर में करीब 20 मिनट हुई बारिश से छतों की नालियों से पानी गिरने लगा वहीं सड़क पर भी कुछ देर के लिए पानी बह निकला।
किसानों के चेहरे खिल उठे-
कई दिनों से बारिश नहीं आने से किसानों के खेतो में बीज खराब हो रहा था। लेकिन जैसे ही सोमवार को जिन क्षेत्रों में बारिश हुई वहां के किसानों के चेहरों पर मुस्कान नजर आ गई। हालांकि सोमवार को हुई बारिश पूरे जिले में नहीं होकर कुछ ही हिस्सों में हुई है। वहीं जानकारों का कहना है कि मानसून फिर से क्रिया हो रहा है। अब जिले में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। ऐसे में किसानों की बीज खराब होने की चिंता दूर हो जाएगी। जिले में फिर से झमाझम बारिश होगी।
Published on:
10 Jul 2018 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
