10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला कलक्टर ने किया निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण

-पाथ वे में मिली खामियां, दिए निर्देश-राज्य होटल प्रबन्ध संस्थान का काम बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jitendra Jaikey

•

Updated: 27 Jun 2018, 8:42 PM IST

Jharkhand News, Jharkhand News, Jhalawar News, Special News, Jhalawar, News, Jhalawar, Jharkhand, Jharkhand, Jharkhand, Jharkhand, Jharkhand, Jharkhand, Jharkhand, Jharkhand, Jharkhand,

जिला कलक्टर ने किया निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण
-पाथ वे में मिली खामियां, दिए निर्देश
-राज्य होटल प्रबन्ध संस्थान का काम बंद
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने झालावाड़ एवं झालरापाटन शहर में चल रहे निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह कई खमियां कलेक्टर को देखने को मिली। जिला कलेक्टर ने तुरंत इन खामियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
-यहां किया निरीक्षण
जिला कलक्टर ने झालावाड़ में पर्यटन विभाग द्वारा गांवड़ी तालाब के चारों ओर निर्माणाधीन पाथ-वे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पिचिंग कार्य सम्पूर्ण सड़क पर नहीं किया गया है इसे 30 जून तक पूर्ण किया जाना था परन्तु मौके पर करीब 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण होना ही पाया गया। जिला कलक्टर ने निर्माणकारी ऐजेन्सी आरएसआरडीसी के परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि वे इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाएं व बैन्चों पर पॉलिश स्टोन लगवाएं। कार्यस्थल पर पौधारोपण, छतरी, बैंच, लाईटें आदि के कार्यों का प्रावधान किया जाए। ऐजेन्सी द्वारा निरीक्षण रजिस्टर संधारण किया गया है परन्तु इसमें निरीक्षण करने वाले किसी भी अधिकारी द्वारा किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं किी गई। उन्होने 21 जुलाई से पूर्व गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर सहित एसई पीडब्ल्यूडी को प्रत्येक सप्ताह में एक बार, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ को दो बार तथा तहसीलदार को सप्ताह में तीन बार निरीक्षण के निर्देश दिए।
-यहां भी किया निरीक्षण
जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन राज्य होटल प्रबन्ध संस्थान के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरएसआरडीसी के सहायक अभियंता द्वारा जिला कलक्टर को अवगत कराया गया कि भुगतान न होने की वजह से अप्रेल माह से कार्य बंद है। जिला कलक्टर ने इस संबंध में संबंधित विभाग को कार्यकारी ऐजेन्सी को समय पर भुगतान किए जाने हेतु पत्र लिखने के निर्देश अधिकारी को दिए हैं। जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन जैविक खेती उत्कृष्टता केन्द्र का व चन्द्रभागा नदी स्थित पुल का और निर्माणाधीन झालावाड़-झालरापाटन बाईपास रोड़ के कार्यों का भी निरीक्षण किया।
-यह अधिकारी रहे साथ
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर भवानी सिंह पालावत, उपखण्ड अधिकारी पीसी रैगर, आरएसआरडीसी के परियोजना अधिकारी केसी मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आरएस झंवर, सहायक पर्यटन अधिकारी सिराज कुरैशी, कृषि विपणन बोर्ड अधिशाषी अभियंता सीपी शुक्ला, सार्वजनिक निमार्ण विभाग के अधिशाषी अधिकारी एसपी गोयल, तहसीलदार योगेष अग्रवाल साथ रहे।