वहीं प्रशासन ने हड़ताल कर रहे ट्रक चालकों से काम पर लौटने की अपील की। बैठक के बाद जिले में भी हड़ताल वापस लेने पर सहमती बन गई है। इससे, पिछले दो दिनों से परेशानियों का सामना कर रहे जिलेभर के लोगों को राहत मिलेगी। राजस्थान रोडवेज की बसों के हड़ताल में शामिल होने से बसों के चक्के थम गए थे, जो हड़ताल समाप्ती के बाद फिर से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। हड़ताल के कारण पेट्रोल-डीजल, दवाएं, फल-सब्जी और जरूरी चीजों का संकट पैदा होने लग गया था। जिलेभर में सुबह तक ट्रक व अन्य साधन हड़ताल के चलते नहीं चले। शाम को सूचना करने के बाद धीरे-धीरे चालू हुए।