6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी रण: 6 हजार से अधिक युवा पहली बार करेंगे मतदान

लोकसभा चुनाव की रणभेजी बज चुकी है। भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। अब चुनावी दौरों की तैयारी की जा रही है।

2 min read
Google source verification
Election Battle: More than 6 thousand youth will vote for the first ti

चुनावी रण: 6 हजार से अधिक युवा पहली बार करेंगे मतदान

लोकसभा चुनाव की रणभेजी बज चुकी है। भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। अब चुनावी दौरों की तैयारी की जा रही है। झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में आयुवर्ग के हिसाब से सबसे ज्यादा युवा वोटर है। संसदीय क्षेत्र में 10 लाख 39 हजार 387 युवा है। इनकी तादाद कुल मतदाताओं से लगभग आधी है। यानी जिसके पक्ष में इस वर्ग का झुकाव हो जाएगा, वह प्रत्याशी दूसरे पर भारी पड़ेगा।

युवाओं में महिला मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है।

झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र है। जिसमें झालरापाटन, डग, खानपुर, मनोहरथाना, अंता, किशनगंज, बारां-अटरू, छबड़ा विधानसभाएं शामिल है। संसदीय क्षेत्र के कुल करीब 20 लाख से ज्यादा मतदाता है और अब भी मतदाता सूचियों में नाम जोडऩे का काम जारी है। संसदीय क्षेत्र के आठ ही विधानसभा क्षेत्रों में 18 से 39 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या करीब 10 लाख से अधिक है।ऐसे में अब युवा मतदाता क्या सोचते हैं, किस तरह की राजनीति को पसंद करते हैं, इस पर प्रत्याशियों को ध्यान देना होगा।

कई युवा पहली बार करेंगे मतदान-

जिले में विधानसभा चुनाव के करीब चार माह बाद लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। इस दौरान जो किशोर 18 वर्ष के हो गए, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ दिए गए है। संसदीय क्षेत्र में करीब 6 हजार से अधिक युवा पहली बार मतदान करेंगे।

अनुभवी और युवा मिलकर तय करेंगे दिशा-

बुजुर्ग मतदाताओं में 60 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है। ऐसे में बुजुर्गो के अनुभव और युवाओं की सोच मिलकर जनादेश की दिशा तय करेंगे।

इन दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान-

जिले में 26 अप्रैल होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी परेशानी के कर सकें। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार यदि किसी वोटर का नाम मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन उसके पास किसी वजह से निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं है तो भी वह वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर वोट डाल सकेगा। इसके लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों,विधायकों,एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल है। संसदीय क्षेत्र में आयुवार मतदाता

आयु

मतदाता

18-19 61342

20-29 508983

30-39 469062

40-49 355847

50-59 298069

60-69 195644

70-79 58203

80-प्लस 19351

पुरूष मतदाता- 1037831

महिला मतदाता-982961

कुल मतदाता-2020792

किसी भी एक दस्तावेज का कर सकते है उपयोग-

अगर कोई मतदाता निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई सा भी एक दिखाकर मतदान कर सकता है। जिले में चुनाव संबंधी तैयारियां चल रही है।

अजयसिंह राठौड़, जिला निवार्चन अधिकारी,झालावाड़।