8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में हर थाने की बदलेगी जाजम, सीआई, एएसआई और कांस्टेबल सब बदले जाएंगे

राजस्थान में थानों में भी आमूलचूल बदलाव किए जा रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 29 Jul 2022, 3:39 PM IST

राजस्थान में हर थाने की बदलेगी जाजम, सीआई, एएसआई और कांस्टेबल सब बदले जाएंगे

राजस्थान में हर थाने की बदलेगी जाजम, सीआई, एएसआई और कांस्टेबल सब बदले जाएंगे

जयपुर, झालावाड़. सरकारी विभागाों में इन दिनों तबादलों का दौर चल रहा है। हर विभागों में व्यापक स्तर पर तबादले किए जा रहे हैं। राजस्थान में थानों में भी आमूलचूल बदलाव किए जा रहे हैं। पुलिस मुख्याल से लेकर जिला स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। सीआई स्तर के अधिकारियों की रेंज भी बदली जा रही है। सीआई, पुलिस उप निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक तथा कांस्टेबल के भी तबादले किए जा रहे हैं।
कोटा रेंज में भी हाल में बड़े बदलाव किए है। इसमें तीन दर्जन पुलिस निरीक्षकों को जिलों से इधर-उधर किया गया है। जिसमें कोटा शहर से बारां, झालावाड़, कोटा और बूंदी भेजा गया है। यहां से कोटा भेजे गए हैं। झालावाड़ के कोतवाली थाने के सीआई बलवीरसिंह को कोटा शहर भेजा गया है। झालरापाटन सीआई जितेन्द्रसिंह को कोटा के नयापुरा थानाधिकारी लगाया गया है।
झालावाड़ में 22 थानाधिकारी बदले
पिछले दिनों झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने जिले में 27 में से 22 थानाधिकारियों का तबादला कर चौंका दिया है। जिले में पहली बार इतने थानाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। एसपी ने जनता से संवाद कर थानाधिकारियों की कार्य शैली को लेकर फीडबैक लिया था। इसके बाद बदलाव किया गया था।
यहां बदले कांस्टेबल
बकानी थाने से नो जवानों का अलग-अलग थानों में स्थानांतरण किया गया है। गौरतलब है कि जिला पुलिस अधीक्षक ने पूरे जिले के थानों में पांच वर्ष या उससे अधिक समय तक पदस्थापित रहने वाले की स्थानांतरण नीति के अंतर्गत तबादला लिस्ट निकाली। जिसमें बकानी थाने से लटूरलाल मीणा सहायक उप निरीक्षक को भवानीमंडी,लाजपत मीणा हेड कांस्टेबल को रटलाई,रघुनाथ ङ्क्षसह झाला कॉन्स्टेबल को अकलेरा,नरेश कुमार कॉन्स्टेबल को झालरापाटन,महेंद्र प्रताप कॉन्स्टेबल को कामखेड़ा,सद्दाम हुसैन कॉन्स्टेबल को गंगधार,हरिराम कॉन्स्टेबल को सुनेल,सुनील कुमार कॉन्स्टेबल को रायपुर,मुकेश कुमार को झालरापाटन लगाया गया वही बकानी थाने में बृजेश ङ्क्षसह हेड कॉन्स्टेबल ,राजेश कुमार कॉन्स्टेबल ,जगदीश प्रसाद कॉन्स्टेबल ,शोभाराम मीणा,प्रेमाराम ,अशोक कुमार मेहर बकानी थाने से लगाया गया।