यहां छोड़ दिया काम अधूरा-
शहर में कालीदास कॉलोनी में सीवरेज का काम करके रोड को अधूरा ही छोड़ दिया गया है। आधा रोड बनाया गया है आधा बीच में ही अधूरा छोड़ दिया है। शहर के कालीदास कॉलोनी में बुजुर्ग सहित बच्चे आए दिन गिरकर चौटिल हो रहे है। शहर के कालीदास कॉलोनी निवासी रवीन्द्र मोदी, मूलचन्द शर्मा, राकेश राठौर, पदमसिंह, उमेश नरसल, मीनाक्षी आदि ने बताया कि आधा रोड बना दिया आधा वैसे ही छोड़ दिया है। ऐसे में बुजुर्ग व बच्चे गिर रहे हैं। वहीं इन्द्रा कॉलोनी निवासी केशवचन्द ने बताया कि कई दिनों से रोड खुदा हुआ है। वहीं हरि नगर कॉलोनी व शहर के तबेला रोड आदि में लाइन सही नहीं करने से काफी परेशानी आ रही है। तबेला रोड निवासी प्रकाश व्यासए मनोज खंडेलवाल, लाड़ा गुर्जर, रईस आदि ने बताया कि दो माह से रोड खोद कर पटक दिया है, त्योहार सामने आ रहे हैं। यहां से घरों में आने-जाने में बहुत दिक्कत आ रही है।