क्षेत्र के किशनपुरा, रटलाई रीझौन, देवरी,पाटलियाकुल्मी सहित कई गांव में फसल कटाई का कार्य चल रहा है। किसान दिलराज मीणा,राधेश्याम पाटीदार,लालचंद मीणा आदि ने बताया कि खेतों में फसल तैयार हैं, लेकिन मौसम के चलते निकल नहीं पा रहे हैं। इस सीजन में कई बार मौसम खराब रहने से फसलों की पैदावार पर विपरीत असर हुआ है।