6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक फिसलने से पिता-पुत्र आहू नदी में गिरे, डूबने से पुत्र की मौत

कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटा रोड पर सोमवार को देवरीघटा के यहां आहू नदी की पुलिया पर बाइक का अगला टायर फटने से बाइक असंतुलित होने से पिता-पुत्र नदी में जा गिरे। पुत्र की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Father and son fall into Ahu river after bike slips, son dies due to d

बाइक फिसलने से पिता-पुत्र आहू नदी में गिरे, डूबने से पुत्र की मौत


कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटा रोड पर सोमवार को देवरीघटा के यहां आहू नदी की पुलिया पर बाइक का अगला टायर फटने से बाइक असंतुलित होने से पिता-पुत्र नदी में जा गिरे। पुत्र की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली सीआई चन्द्र ज्योति शर्मा ने बताया कि झालरापाटन थान क्षेत्र के डाबली कलां निवासी रामगोपाल अपने पुत्र जय राठौर के साथ सुबह करीब 11 बजे कोटा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान देवरी घटा इलाके में आहू नदी की पुलिया पर बाइक फिसल कर पुलिया पर बनी रैलिंग से जा टकराई, इससे पिता-पुत्र उछलकर नदी में जा गिरे। जय राठौर (16) पुत्र रामगोपाल की नदी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने रामगोपाल (45) को निकाल लिया। मौके पर पहुंची झालावाड़ व सुकेत पुलिस ने घायल को एसआरजी चिकित्सालय मेें भर्ती करवाया जहां इलाज जारी है।

अवकाश होने मिलने आए थे-
रविवार को अवकाश होने से पिता-पुत्र अपने गांव डाबली कलां में अपने परिजनों से मिलने आया था, इसी दौरान 11 बजे कोटा लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। मृतक जय राठौर ने 12 वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहा था। रामगोपाल राठौर कोटा में महिंद्रा शोरूम पर मैनेजर है, पुत्र भी गांव में दादाजी से मिलने के लिए आया था। इसी दौरान सोमवार को बाइक का अगला टायर फट जाने से हादसा हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार किया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शौक की लहर छा गई। वहीं अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।