
Jhalawar Fire...बंद कमरे में लगी भीषण आग, कूलर, एसी हुए खाक
झालावाड़. शहर के मंगलपुरा में बुधवार तड़के एक बंद कमरे में कूलर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग के कारण कमरे के अंदर लगा एसी तथा कूलर जल कर खाक हो गए हैं। कमरे में आग लगी उस वक्त दम्पती और बच्चे गहरी नींद में सोए हुए थे। धुएं के कारण दम घुटने लग गया था। गनीमत रही कि धूआ देखकर दूसरे कमरे में सो रहे माता-पिता जाग गए। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने में मोहल्ले के लोग भी जुट गए थे।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पियूष अपने परिवार के साथ कमरे में सोए हुए थे। अलसुबह करीब पांच बजे कमरे से धुआं निकलने लगा। कमरे से धुआं देखकर पियूष के पिता व अन्य लोगों ने तुरंत गेट खुलवाया। कमरे में धुआं इतना फैला हुआ था कि कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। बड़ी मुश्किल से पियूष और बच्चों को सुरक्षित निकाला। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए और उस वक्त नल आ रहे थे। पाइप लगाकर आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान प्लास्टिक का कूलर व एसी पूरी तरह जल कर खाक हो गया है। इसके अलावा कमरे में रखे अन्य सामान भी जल गए। आग की सूचना पर नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही लोगों ने आग को बुझा दिया था। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग लगने का पता नहीं चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Published on:
21 Jul 2021 10:05 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
