8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौमहला में घर में हुई फायरिंग

घटना से फैली सनसनी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 8 Mar 2024, 5:26 PM IST

Firing took place in a house in Chaumahla

चौमहला में गुरूवार रात को घर में फायरिंग की घटना के बाद मौका मुआयना करती हुई पुलिस।

चौमहला@ चौमहला कस्बे में गुरुवार रात्रि को एक घर में हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गंगधार पुलिस उपाधीक्षक व थानाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। फायरिंग करने वाला घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंगधार थानाधिकारी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात्रि को सूचना मिली कि चौमहला कस्बे के रामदेव चौक के समीप हर्ष कान्वेंट स्कूल की गली में युवक शुभम नीमा के घर पर किसी बात को लेकर गंगधार निवासी युवराज डाबी ने एक अन्य साथी के साथ आकर पिस्टल से करीब तीन राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। हालांकि तीनों ही गोलियां कमरे की दीवार पर लगी और कोई हताहत नही हुआ।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक कालूराम वर्मा के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने शुभम नीमा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
यह रहा कारण
- फायरिंग की घटना को लेकर थानाधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले शुभम और युवराज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी बात को लेकर गुरुवार रात्रि को ये चौमहला में शुभम के घर पर आपस में बातचीत कर रहे थे। शायद बात बिगड़ने पर युवराज फायरिंग कर वहां से फरार हो गया।
पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई
- चौमहला कस्बे के बीचोंबीच रिहायशी इलाके में हुई फायरिंग की घटना से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। जैसे ही लोगों को पता चला तो घटना स्थल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।