6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

10 बाइक और ट्रैक्टर बरामद

less than 1 minute read
Google source verification
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार


Jhalawar.रायपुर. थाना रायपुर और स्पेशल टीम सर्किल भवानीमण्डी ने अंतरारज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं इनके कब्जे से चोरी की 10 बाइक और 1 ट्रैक्टर बरामद किया। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव के निर्देशन, वृत्ताधिकारी गोपीचन्द मीणा व वृत्ताधिकारी पिड़ावा धन्नाराम के सुपरविजन व थानाधिकारी रायपुर इस्लाम अली के नेतृत्व में स्पेशल टीम सर्किल भवानीमण्डी व थाना रायपुर की सुयंक्त टीमें गठित की। हेमड़ा मगीसपुर के माल से झीकडिय़ा से चुराया टै्रक्टर बरामद किया। ट्रैक्टर चुराने वाले मुल्जिमान बबलू उर्फ रामेश्वर बैरागी निवासी हेमड़ा थाना सुनेल व जाकिर मेवाती निवासी आफूखेड़ी थाना कामखेड़ा फरार हो गए, इनकी तलाश जारी है। इसी दौरान चंवली नाका से बाइक चोर गिरोह सरगना देवनगर थाना बकानी निवासी रामबाबू व सांवरलाल दांगी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की। इन्होंने करीब 1 दर्जन वाहन चुराना व पिड़ावा क्षेत्र के ईश्वर सिंह सौंध्या निवासी कोलूखेड़ी गोविन्द सिंह सौंधिया निवासी संावतखेड़ा व बहादूर सिंह सौंधिया निवासी बांसखेड़ी को चोरी के वाहन बेचना पाया। इस पर तीनों को गिरफ्तार कर कुल 10 बाइक बरामद की। वाहन थाना रायपुर के अलावा थाना क्षेत्र बकानी सोयत अन्य जगहों से चुराए। पकड़े गए अपराधियों में मुख्य वाहन चोर संवरलाल दांगी बकानी का पुलिस मित्र है। इसने अपने वाहन पर पुलिस मित्र का लोगों भी लगा रखा है। इसका फायदा उठाकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। अभियुक्त को पुलिस मित्र से हटाया जाएगा।