8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Flood in Kota Division….खानपुर में बाढ़ के हालात

झालावाड़ जिले में पिछले 24 घण्टे से भारी बारिश हो रही है। जिससे गुरुवार को कालीसिंध, परवन, चंवली, रूपली, उजाड़ आदि नदियां उफान पर आ गई है। रूपली नदी का पानी खानपुर कस्बे में घुस गया है। खानपुर में आठ से दस फीट पानी भरा हुआ है। यहां दो दिन से लोग घरों में कैद है। चांदखेड़ी नसियां जी में भी पानी भर गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 6 Aug 2021, 6:34 PM IST

Flood in Kota Division....खानपुर में बाढ़ के हालात

Flood in Kota Division....खानपुर में बाढ़ के हालात

झालावाड़। झालावाड़ जिले में पिछले 24 घण्टे से भारी बारिश हो रही है। जिससे गुरुवार को कालीसिंध, परवन, चंवली, रूपली, उजाड़ आदि नदियां उफान पर आ गई है। रूपली नदी का पानी खानपुर कस्बे में घुस गया है। खानपुर में आठ से दस फीट पानी भरा हुआ है। यहां दो दिन से लोग घरों में कैद है। चांदखेड़ी नसियां जी में भी पानी भर गया है। यहां श्रद्धालु पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। पार्किंग स्थल पर खड़ी कारे आधी-आधी पानी में डूब गई है। करंट फैलने के डर से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। खानपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। असनावर में पांच-सात फीट पानी भर गया है। खानपुर में गुरुवार को रूपली में आए उफान से मची तबाही से लोग संभल भी नहीं पाए थे, कि शुक्रवार तड़के तीन बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश लगातार नौ घण्टे से जारी है। रूपली नदी ने रौद्र रूप लेते हुए समूचे खानपुर को अपनी चपेट में ले लिया है। कस्बे को डुबाने के साथ करोड़ों का नुकसान कर गया। वहीं चांदखेड़ी में एक कच्चे मकान की दीवार तेज बारिश से अचानक भरभराकर गिर गई। इसमे दब जाने से 14 वर्षीय रहीम पुत्र कय्यूम की मौत हो गई। उधर झालावाड़ रोड स्थित दो पेट्रोलों पर चार-पांच फीट पानी भर गया है। उधर पनवाड में देवली.अरनिया स्टेट हाइवे पर स्थित दहीखेड़ा में उजाड़ नदी का पानी फैलने से टापू बन गया है। कालीसिंध के दस गेट खोलकर 1.84 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। चंवली ने 35 सेन्टीमीटर की चादर की चादर चल रही है। परवन और उजाड़ भी उफान पर है। उधर पनवाड में देवली.अरनिया स्टेट हाइवे पर स्थित दहीखेड़ा में उजाड़ नदी का पानी फैलने से टापू बन गया है। जिले के 50 से अधिक गांवों का कस्बों से सम्पर्क कट गया है। मोबाइल टावर भी दस-दस फीट पानी में घिर गए हैं। इस कारण मोबाइल सेवाएं अस्त-व्यस्त हो गई है।