7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा संभाग में बाढ़ के हालात, झालावाड़, कोटा, बूंदी में स्कूलों में अवकाश घोषित

- कलक्टरों ने संभाला मोर्चा, तमाम अधिकारी फील्ड में उतरे

2 min read
Google source verification
कोटा संभाग में बाढ़ के हालात, झालावाड़, कोटा, बूंदी में स्कूलों में अवकाश घोषित

कोटा संभाग में बाढ़ के हालात, झालावाड़, कोटा, बूंदी में स्कूलों में अवकाश घोषित

कोटा, जयपुर, झालावाड़. कोटा संभाग में बाढ़ के हालात हो गए हैं। लगातार होरही बारिश से चलते गांव और शहर पानी-पानी हो गए हैं। नदियों खतरे से ऊपर बह रही है। अति भारी बारिश के चलते कोटा, झालावाड़ और बूंदी में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। उधर कोटा जिला कलक्टर ने आपात बैठक बुलाकर मौजूदा हालाता की समीक्षा की और बचाव राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ के हालातों के मुद्देनजर चारों जिलों के जिला कलक्टरों ने मोर्चा संभाल लिया है। झालावाड़ जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर सोमवार और मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कोटा में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सुबह से लोग घरों में कैद है। कई कॉलोनियां पांच से सात फीट पानी में घिरी हुई है।
कोटा संभाग में रविवार शाम से भारी बारिश का दौर चल रहा है। रातभर भारी बारिश होने से कोटा संभाग में कई जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। उधर दरा जंगल मे नाले में पानी के तेज बहाव से सड़क पर पानी आने से राष्ट्रीय राजमार्ग 52 फिर सोमवार सुबह बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहार आवागमन बंद कर दिया है अमझार नाले के पास हाइवे पर चार-चार फीट पानी आ गया है। उधर कोटा जिले में खातौली के पास नदी उफान पर आने से राजस्थार और मध्यप्रदेश का सम्पर्क कट गया है।
चार लाख क्यूसेक पानी छोडऩे की संभावना
अतिभारी बारिश होने से कोटा और बूंदी जिला कलक्टर ने कोटा जिले की सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कोचिंग संस्थानों में भी सुबह की पारी की कक्षाएं टाल दी है। बांधों से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर में चार लाख क्यूसेक पानी छोडऩे का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे कोटा बैराज से डाउन स्ट्रीम के क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति आने वाली है। कोटा और झालावाड़ में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। झालावाड़ कलक्टर डा. भारती दीक्षित ने अधिकारियों को अति भारी बारिश प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल दौरा करने को कहा है। जलभराव वाले इलाकों से लोगोंं को सुरक्षित पहुंचाने को कहा है। कोटा और झालावाड़ जिले में पूरी रात भारी बारिश का दौर जारी रहा है। इस कारण कोटा में तो 50 से अधिक कॉलोनियों में पानी भर गया है। मकान पांच-छह फीट पानी में डूब गए है। कोटा शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए हैं।
कालीसिंध बांध के 10 गेट खुले
झालावाड़, रीछवा . लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। क्षेत्र के कालीसिंध बांध में पानी की आवक बढ़ जाने से 10 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। जलसंसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में सबसे अधिक पानी की आवक वाले कालीसिंध बांध के सोमवार तड़के से ही 10 गेट 40 मीटर खोलकर 1 लाख 31 हजार 647 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।