26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़
राजस्थान में पन्नी बीनने वाली महिला से दरिंदगी, गैंगरेप कर सड़क किनारे फेंका, हालत गंभीर
Play video

राजस्थान में पन्नी बीनने वाली महिला से दरिंदगी, गैंगरेप कर सड़क किनारे फेंका, हालत गंभीर

Jhalawar Gangrape Case: राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला को एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 27 Dec 2023, 10:01 PM IST

Jhalawar Gangrape Case: राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला को एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गैंगरेप की जानकारी के बाद पुलिस के आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और महिला का मेडिकल करवाया एवं बयान लिए। महिला के पति ने बताया कि बुधवार को उसकी तबीयत खराब होने के चलते दोपहर को पत्नी अकेले ही कचरा एकत्रित करने निकल गई थी। शाम 4 बजे उसके पति के पास अस्पताल से फोन आया।


जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश निवासी महिला पति के साथ झालावाड़ के पास एक गांव में अस्थायी डेरे में रहती है। पूरा परिवार कचरा एकत्रित करने का कार्य करता है। प्राथमिक तौर पर महिला के साथ दो से अधिक लोगों द्वारा बलात्कार किए जाने की बात सामने आ रही है। प्रारंभिक बयान में महिला के अनुसार उसको दो युवक अपने साथ लेकर गए थे। इसके बाद महिला रलायती के स्कूल के समीप बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे कुछ राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

 

मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस

सड़क किनारे बेहोश पड़ी महिला को जिन दो युवकों ने उठाकर कार में डाला और अस्पताल पहुंचाया उन्होंने बताया कि वह मंदिर में हो रहे किसी कार्यक्रम के लिए सामान लेने झालरापाटन जा रहे थे तभी उन्हें रलायती में सरकारी स्कूल के समीप महिला पड़ी हुई नजर आई। दोनों युवकों ने जब स्थिति की गंभीरता को देखा तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन आधे घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद युवाओं ने एक कर को रुकवाया और महिला को उसमें डालकर झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया।


एसआईटी टीम का गठन

अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा एवं सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला चिकित्सकों की देखरेख और मौजूदगी में मेडिकल करवाया गया। पीड़िता को होश आने के बाद पुलिस ने वार्ड में ही उसके बयान करवाए इसके बाद महिला को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही टीम गठित करने का निर्देश देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस की पूरी टीम आरोपियों की पहचान एवं धर पकड़ में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया है।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़