7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीदेवनारायण जयंती पर घोडी नृत्य, बिन्दोरी होंगे आकर्षण

तीस हजार श्रद्धालु ग्रहण करेंगे प्रसादी : प्रसिद्ध कलाकार माया गुर्जरी की भजन संध्या

2 min read
Google source verification
Ghodi dance, Bindori will be attractions on Shridevnarayan Jayanti

झालावाड़ के धनवाडा़ में गुर्जर समाज के मंदिर में आयोजित बैठक में श्री देवनारायण जयंती महोत्सव के पोस्टर का विमोचन करते खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर व समाज के पदा​धिकारी।

भगवान श्री देवनारायण के 1112 वें जन्मोत्सव पर झालावाड शहर के देवनारायण मंदिर पर चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले भर से गुर्जर समाज के तीस हजार महिला पुरुष उत्साह से भाग लेंगे। इस दौरान 17 फरवरी को विशाल शोभायात्रा, भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय देवनारायण मंदिर पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई व पोस्टर का विमोचन किया गया।


राजस्थन गुर्जर महासभा के जिला संयोजक श्याम गुर्जर ने बताया कि शुक्रवर को धनवाडा स्थित भगवान देवनाराण के मंदिर पर दोपहर एक बजे गुर्जर समज के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, गुर्जर महासभा के प्रदेश महामंत्री छगन सिंह गुर्जर, संभागीय जिला संयोजक सूरतराम गुर्जर, मंदिर अध्यक्ष राकेश गुर्जर, उपाध्यक्ष बालमुकुंद बैंसला, कोषाध्यक्ष किशन पोसवाल व सरपंच नैनालाल गुर्जर की अगुवाई में पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रमों में जिले भर से करीब तीस हजार महिला पुरूष और बच्चे शामिल होगे और विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण करेंगे।


यह होंगे कार्यक्रम
देवनारायण जयंती के मौके पर 14 फरवरी बुधवार को धनवाडा स्थित देवनाराण मंदिर पर गणपति स्थापना की जाएगी। इसके बाद 15 फरवरी को रात्रि आठ बजे से जागरण का आयोजन होगा। इसी क्रम में 16 को सुबह दस बजे कलश यात्रा, दोपहर 12 बजे आरती, इसके बाद एक बजे गंगाचरी, दोपहर दो बजे हवन और शाम चार बजे प्रसादी और रात को आठ बजे से जागरण का आयोजन होगा। इस क्रम में 17 फरवरी को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।


यह होंगे आकर्षण
शोभायात्रा में घोडी नृत्य, बिन्दौरी नृत्य, डीजे पर गुर्जर महिला नृत्य होंगे। गुर्जर समाज के युवकों द्वारा अखाडे का प्रदर्शन किया जाएगा। शोभायात्रा में 24 बगडावत घोडियों पर सवार होकर चलेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे अतिथियों का उद्बोधन होगा। शाम चार बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले भर से आए तीस हजार श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। रात आठ बजे प्रसिद्ध भजन गायिका माया गुर्जर की भजन प्रस्तुतियां होगी।