6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में टाइगर सफारी को लेकर आई गुड न्यूज, यहां भी टाइगर सफारी का ले सकेंगे मजा

देश-दुनिया के पर्यटक चम्बल नदी के हिलौरे लेते पानी के संग ले सकेंगे टाइगर सफारी का आनंद

2 min read
Google source verification
राजस्थान में टाइगर सफारी को लेकर आई गुड न्यूज, यहां भी टाइगर सफारी का ले सकेंगे मजा

राजस्थान में टाइगर सफारी को लेकर आई गुड न्यूज, यहां भी टाइगर सफारी का ले सकेंगे मजा

नई दिल्ली, झालावाड़, कोटा। राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद दिवाली से पहले देशी और विदेशी पर्यटक टाइगर सफारी का मजा सक लेंगे। पहली बार चम्बल के हिलौरे लेते पानी के संग जंगल की सफारी का आनंद ले सकेंगे।
दिवाली का मिलेगा तौहफा
दीपावली से पहले कोटा.बूंदी समेत सम्पूर्ण हाड़ौती को पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा तोहफा मिल सकता है। कोटा के मुंकुदरा हिल्स टाइगर रिजर्व और बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में अक्टूबर से जंगल सफारी प्रारंभ हो सकती है। टाइगर सफारी शुरू होने से झालावाड़ को भी बड़ा फायदा मिलने वाला है।
लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर खुली राह
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसद भवन स्थित कक्ष में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में बिरला ने अधिकारियों से दोनों टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी प्रारंभ करने को लेकर जानकारी मांगी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि मुकुंदरा और रामगढ़ में सफारी के लिए मार्ग तय कर लिए गए हैं। बाघ आने तथा सफारी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के बाद अक्टूबर में दोनों ही जगह सफारी प्रारंभ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घडिय़ाल सेंचुरी का मसला सुलझेगा

कोटा में घडियाल सेंचुरी के निकट गतिविधियों को लेकर भी बैठक में बड़ा फैसला हुआ। बैठक में स्पीकर बिरला ने कहा कि चंबल नदी के किनारे बड़ी संख्या में निर्माण हो चुके हैं। ऐसे में वहां गतिविधियों की विधिवत स्वीकृति मिलनी चाहिए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि एक किमी तक ही ईको सेंसेटिव जोन रखे जाने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेज दिया जाएगा। वन मंत्रालय के अधिकारियों ने भी कहा कि राजस्थान सरकार इसका प्रस्ताव भेज देगी तो उसे तत्काल स्वीकृति दे दी जाएगी।

धौलपुर रिजर्व को जल्द देेंगे स्वीकृति

बैठक में धौलपुर टाइगर रिजर्व को लेकर भी चर्चा हुई। स्पीकर बिरला ने कहा कि धौलपुर टाइगर रिजर्व के अस्तित्व में आने से राजस्थान में पर्यटन गतिविधियों को बल मिलेगा। इस पर एनटीसीए के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि राजस्थान सरकार से प्रस्ताव आने पर वे जल्द से जल्द इसकी स्वीकृति देंगे।