
नमकीन, पापड़, अचार-मसाला, दूध उत्पादन, आटा उद्योग के लिए सरकार देगी 10 लाख रुपए, साथ में 35 फीसदी की सब्सिड़ी
झालावाड़, झालरापाटन. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के साथ नए उद्योग लगाने के लिए केन्द्र सरकार युवाओं को दस लाख रुपए तक की वित्तीय सहायत प्रदान करेगी। साथ ही 35 फीसदी तक अनुदान देय होगा। बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित हो सकती है।
योजना अधिकारी श्रवण कुमावत, रिसोर्स पर्सन स्मिता औदिचय ने बताया कि योजना के तहत अचार मसाला, तेल, जूस, नमकीन, पापड़, बैकरी, दूध उत्पाद, आटे का उद्योग लगाने के लिए सरकार की ओर से 35 फ़ीसदी अनुदान दिया जाएगा। जिसमें अधिकतम 10 लाख रुपए तक की राशि मिलेगी। इकाई स्थापित करने में आवश्यक धनराशि का लोन दिलवाने में भी सहयोग किया जाएगा। योजना के तहत इकाई लगाने वाले उद्यमियों और संस्थाओं को 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। खाद्य सामग्री से जुड़े उत्पाद की प्रसंस्करण इकाई लगाने, किराए की जगह लेने और स्वयं सहायता समूह की ओर से अनुदान राशि प्राप्ति की जा सकेगी। योजना में अनुदान के अलावा 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार की ओर से टॉप अप सहायता दिए जाने के साथ ही 5 प्रतिशत राज्य सरकार और तीन प्रतिशत केंद्र सरकार की ओर से ब्याज में छूट दी जाएगी। मंडी सचिव डॉक्टर हरिमोहन बेरवा ने आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी और लोगों को सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया। कार्यशाला में झालरापाटन एसोसिएशन के पदाधिकारी, ओमकार बुनकर प्रबंधक, अग्रणी बैंक अधिकारी, कृषि विपणन उद्योग लगाने पर मिलेगा अनुदान
भवानीमंडी. कृषि उपजमंडी समिति में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला योजना के अधिकारी श्रवण कुमावत ने योजना के बारे में जानकारी दी। जिला रिसोर्स पर्सन स्मिता औदिच्य, मंडी सचिव जवाहर लाल नागर ने जानकारी देकर लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया। कार्यशाला में भवानीमंडी के ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिले के अग्रणी बैंक के प्रबंधक, बैंकों के पदाधिकारी, मंडी के व्यापारी मौजूद रहे।
Published on:
26 Jun 2022 09:40 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
