6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छुट्टी में दादी से मिलने गांव आए पौते की हादसे में मौत

पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया

less than 1 minute read
Google source verification
Grandson who came to village to meet grandmother during vacation dies in accident

झालावाड़ के पीलखाना निवासी सुफियान जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई।

हंसता खेलता सुफियान (14) पुत्र अब्दुल फहीम दशहरे पर तीन दिन की छुट्टियों में परिजनों के साथ दादी से मिलने झालावाड़ से उसके पेतृक गांव कांसखेडली आया था। यहां सभी रिशेतदारों से मिलकर सुफियान बहुत खुश था। लेकिन नियति को कुछ ओर ही मंजूर था। छुट्टियां बिताने के बाद बुधवार सुबह झालावाड़ लौट रहा था। तभी एक ट्रैक्टर हादसे में सुफियान की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थानाक्षेत्र के गांव कांसखेडली से बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली में मक्का की फसल को कृषि उपज मंडी में बेचने के लिए ला रहे थे। सुफियान भी ट्रॉली में बैठकर आ रहा था। इस दौरान ऊबड़ खाबड़ रास्ते में संतुलन बिगड़ने से सुफियान ट्रॉली से गिर गया और टायर के नीचे आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सुफियान की दर्दनाक मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।

सुफियान को गमगीन माहौल में झालावाड़ के कब्रिस्तान में दफनाया गया। असनावर थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक भंवर सिंह के अनुसार मृतक सुफ़ियान के भाई पीलखाना झालावाड़ निवासी फैजान ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। उसमें बताया कि उसकी मम्मी, चाचा व अन्य परिजन बुधवार सुबह करीब 8 बजे कांसखेडली से वापस झालावाड़ लौट रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने सुफियान के टक्कर मार दी। इसके बाद परिजन सुफियान को झालावाड़ एसआरजी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सुफियान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।