8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु पूर्णिमा: गुरु को याद किया, बालाजी मंदिर पर की पूजा-अर्चना

  - जिलेभर में हुए कई आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh Gujar

•

Updated: 13 Jul 2022, 8:47 PM IST

Guru Purnima: Remembering the Guru, worshiped at Balaji temple

गुरु पूर्णिमा: गुरु को याद किया, बालाजी मंदिर पर की पूजा-अर्चना

झालावाड़.जिलेभर में गुरुपूर्णिमा का पर्व हर्ष के साथ मनाया गया। जगह लोगों ने मंदिरों में हवन, सुंदरकांड व हनुमान चालिसा का पाठ किया। मंदिरों में बुधवार को भंडारे के आयोजन भी हुआ।
श्रीखेजडी बालाजी सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर बालाजी की प्रतिमा पर दूधाभिषेक के बाद जल से अभिषेक किया। प्रतिमा का श्रंगार कर सुन्दर काण्ड और हनुमान चालीसा का पाठ किया।इस मौके पर कालूराम, ओम पाठक, मोहन सिंह, पं.मूलचन्द, रमेश,राकेश, ब्रजेश प्रजापत, करण सिंह राठौर, प्रमोद शमा, विपुल गौड, प्रदीप कौशिक,अरूण गौतम, सत्यप्रकाश सोती, राजेश सुमन, ब्रह्मप्रकाश, धीरज आचार्य आदि मौजूद रहे। वहीं मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर भी विशेष श्रंगार किया गया। भंडारें में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

गुरुपूर्णिमा पर किया भजन कीर्तन-
शहर के निकट प्रसिद्ध पीपाधाम पर बुधवार को संत झन्कारेश्वर महाराज के सानिध्य में मनाया गया। सुबह रामानन्दाचार्य की छतरी पर पहुंचकर संत झन्कारेश्वर महाराज ने विधि विधान से चरण पादुका की पूजा अर्चना की। इसके बाद पीपाजी पैनेरोमा पहुंचकर पूजन किया गया तथा संकीर्तन किया गया फिर पीपा पीठधाम पर पीपानन्दाचार्य की समाधी स्थल पीपाधाम समिति की ओर से विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पीपाजी महाराज की चरण पादुका पूजन किया। भण्डारे का आयोजन देर रात तक जारी रहा।इस मौके पर समिति के ओम बडग़ुर्जर, अनिल अग्रवाल, पुखराज जैन, हर्षवर्धन शर्मा, कैलाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

गुरु को प्रणाम कर किया स्वागत
झालावाड़.एनएसयूआई जिला अध्यक्ष वसीम अकरम के नेतृत्व में पीजी कॉलेज में गुरुपूर्णिमा का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर छात्रों नेगुरुजनों को प्रणाम कर माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष रोहित गुर्जर, अनिल मीणा, अरबाज खान, देव लववंशी, राहुल बैरागी, कौशल, धीरज मौजूद रहे।

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष आज झालावाड़ दौरे पर

झालावाड़.राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा गुरूवार को झालावाड़ के दौरे पर रहेंगे। विशिष्ट सहायक मदन लाल बैरवा ने बताया कि राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाडीलाल बैरवा गुरुवार को दोपहर 2 बजे झालावाड़ पहुंचेगे। इसके बाद दोपहर 3 से 3.50 बजे तक अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों के लिए जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। इसके बाद सायं 4 से 5.30 बजे तक मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। अगले दिन सुबह बारां के लिए प्रस्थान करेंगे।

बकानी,भवानीमण्डी व अकलेरा में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आज
झालावाड़.जनसुनवाई एवं परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए माह के द्वितीय गुरूवार को आयोजित होने वाली उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के तहत गुरुवार सुबह11 बजे उपखण्ड झालावाड़ की पंचायत समिति बकानी में जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। भवानीमण्डी में अतिरिक्त जिला कलक्टर राधेश्याम डेलू,अकलेरा में प्रोबेशनर आरएएस ओमप्रकाश चंदेलिया तथा छत्रपाल चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित होगी। जनसुनवाई में संबंधित सभी विभागोंके अधिकारी मौजूद रहेंगे।