6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव से मजदूरी की तलाश में आया था, कार ने रौंद दिया

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

less than 1 minute read
Google source verification
Had come from village in search of labor, was crushed by car

सड़क में मजदूर की मौत के बाद परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।

झालरापाटन-भवानीमंडी मेगा हाइवे पर रलायती गांव के पास सोमवार रात कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की एसआरजी चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। सदर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि असनावर थाना क्षेत्र के गांव खजूरी खुर्द निवासी संपत राज 56, गांव रलायती स्थित गिट्टी क्रेशर पर मजदूरी की तलाश में आया था। वापस लौटते समय भवानी मंडी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने सर्जिकल आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन सोमवार रात 10 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

चालक के विरुद्ध मामला दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से दी रिपोर्ट पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया। चालक घटना के बाद कार लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मध्य प्रदेश नंबर की कार के नंबर नोट कर लिए। इसके आधार पर तलाश की जा रही है। मृतक के गांव वालों ने बताया कि वह बहुत ही गरीब परिवार से है। उसके तीन पुत्र हैं। वह भी मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं।