
बच्चों की तरह संभाल की थी, कुछ ही देर में उखाड़ दिए पौधे
खेल संकुल में पर्यावरण प्रेमी सुप्रभात टीम ने कई पौधे लगाए थे, अब वो कोई पांच तो कोई आठ से दस साल के हो गए है। लेकिन खेल संकुल में सीवरेज अधिकारियों की अनदेखी से ठेकेदार ने कुछ ही देर में वर्षो से बच्चों की तरह सार-संभाल कर बड़े किए पौधों को उखाड़ फैंका।
सुप्रभात टीम संयोजक बसंत कासट ने बताया कि सीवरेज के ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन को लापरवाही से चलाते हुए सीवरेज लाइन खोदने के दौरान अनदेखी कर बड़े-बड़े पौधों को उखाड़कर एक तरफ पटक दिया। यहां लंबे समय से खेल संकुल में सुप्रभात टीम पौधे लगाने का काम कर रही है। इसके साथ ही शहर के कई लोग टीम से जुड़े हुए है। जो नियमित रुप से मॉर्निंग वॉक के दौरान पौधों की सार-संभाल करते हैं।
टंकियों को भी तोड़ दिया-
खुल संकुल में पौधों को पानी देने के लिए सीमेंट की टंकियां रखी उनको भी तोड़कर सीवरेज लाइन के लिए खोदी मिट्टी में दबा दिया। प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा लगवाई गई बैठने की बेंचों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
टीम ने जताया आक्रोष-
ठेकेदार के इस लापरवाही पूर्ण कार्य से वृक्षप्रेमी डॉ. अतुल विजय,डॉ.कमल गुप्ता, डॉ.मधुसूदन आचार्य,मनोज शर्मा,बसंत कासट,जगदीश लववंशी आदि ने जिला कलक्टर से शिकायत कर ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की।
ठेकेदार ने उखाड दिए-
आठ-दस सालों की पूरी टीम ने मेहनत कर छोटे पौधों को बड़ा किया था। कुछ ही देर में ठेकेदार ने उन्हे उखाड़ फैंका।ऐसा नहीं करना चाहिए था। बसंत कासट, संयोजक सुप्रभात टीम, खेल संकुल।
Published on:
08 Mar 2024 09:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
