6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Latest Updates ..कोटा संभाग में अतिभारी बारिश, बाढ़ के हालात, स्कूलों की छुट्टियां घोषित

- कोटा और झालावाड़ में पूरी रात बारिश, कोटा में कई कॉलोनियां जलमग्न

2 min read
Google source verification
Weather Latest Updates ..कोटा संभाग में अतिभारी बारिश, बाढ़ के हालात, स्कूलों की छुट्टियां घोषित

Weather Latest Updates ..कोटा संभाग में अतिभारी बारिश, बाढ़ के हालात, स्कूलों की छुट्टियां घोषित

कोटा , झालावाड़. कोटा संभाग में रविवार शाम से भारी बारिश का दौर चल रहा है। रातभर भारी बारिश होने से कोटा संभाग में कई जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। अतिभारी बारिश होने से कोटा जिला कलक्टर ने कोटा जिले की सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कोचिंग संस्थानों में भी सुबह की पारी की कक्षाएं टाल दी है। बांधों से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर में चार लाख क्यूसेक पानी छोडऩे का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे कोटा बैराज से डाउन स्ट्रीम के क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति आने वाली है। कोटा और झालावाड़ में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। झालावाड़ कलक्टर डा. भारती दीक्षित ने अधिकारियों को अति भारी बारिश प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल दौरा करने को कहा है। जलभराव वाले इलाकों से लोगोंं को सुरक्षित पहुंचाने को कहा है।
कोटा और झालावाड़ जिले में पूरी रात भारी बारिश का दौर जारी रहा है। इस कारण कोटा में तो 50 से अधिक कॉलोनियों में पानी भर गया है। मकान पांच-छह फीट पानी में डूब गए है। कोटा शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए हैं।
आकोदिया गांव में पानी घुसा
झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र के आकोदिया गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। यहां करीब दो दर्जन मकानों में पानी घुस गया है। पुलिस प्रशासन ने मकानों को खाली करवा दिया है। लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। सुनेल थानाधिकारी दिनेश शर्मा मौके पर मौजूद है। सुनेल के कनवाड़ा- कनवाड़ी रामकुंड बालाजी मंदिर में पानी भर गया है।
गांवों का सम्पर्क कटा
भीमसागर बांध से गेट खोलकर लगातार पानी की निकासी करने से कारण खानपुर क्षेत्र के मरायता, जगरा, खुनजा, रूपहेड़ा सहित अन्य गांवों का सम्पर्क कट गया है। भीम सागर बांध के चार गेट खोलकर 14 हजार 400 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कालीसिंध बांध के 9 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। छापी के भी गेट खोल दिए हैं।
कैथून में बाढ़ के हालात
कोटा जिले के कैथून कस्बा बाढ़ की चपेट में आ गया है। कालीसिंध, परवन, पार्वती नदियों का पानी छोड़े जाने के कारण चम्बल के पानी उलटा आ गया है। इस कारण कैथून में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कोटा शहर के रायपुरा और देवली अरब की 50 से अधिक कॉलोनियों में बाढ़ के हालात हो गए हैं। अनंतपुरा में आधे-आधे घर पानी में डूब गए हैं।