8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस जिले में भारी बारिश, बाढ़ का खतरा, हाईअलर्ट

नदियों ने रोकी राह, बांधों के गेट खोले, पानी की निकासी की तेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 16 Aug 2022, 6:49 PM IST

राजस्थान के इस जिले में भारी बारिश, बाढ़ का खतरा, हाईअलर्ट

राजस्थान के इस जिले में भारी बारिश, बाढ़ का खतरा, हाईअलर्ट

जयपुर, झालावाड़। राजस्थान के कोटा संभाग में मंगलवार को भारी बारिश का दौर जारी रहा। राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ में बाढ़ के हालात उत्पन्न होने की आशंका हो गई है। क्योंकि मध्यप्रदेश और जिले में हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। बांधों से पानी की निकासी बढ़ा दी है। प्रशासन ने बांधों के डाउन स्ट्रीम में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। परवन के उफान पर आने से मनोहरथाना क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

झालावाड़ जिले में पिछले 24 घण्टे से लगातार बारिश का दौर जारी है। इससे जिले की नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। जिससे कई रास्ते बंद हो गए हैं। बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। झालावाड़ शहर के सभी तालाब लबालब हो गए हैं। लगातार बारिश का दौर जारी रहने से जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। वहीं खेतों में पानी भरा होने से फसलें खराब होने की आशंका हो गई है। पिछले चौबीस घण्टे में ंंझालावाड़ जिले में सबसे ज्यादा बारिश डग क्षेत्र में छह इंच से अधिक दर्ज की है। झालावाड़ शहर में 68.8 मिमी दर्ज की है।
यह रास्ते बंद
आहू नदी उफान पर आने से आवर-पगारिया मार्ग अवरुद्ध हो गया।
- मनोहरथाना में परवन नदी उफान पर चल रही है। नीचली बस्तियों में अलर्ट जारी कर दिया है। मनोहर थाना से मध्यप्रदेश के राजगढ़ की ओर जाने वाला मार्ग बंद हो गया है।
- मनोहरथाना उपखण्ड क्षेत्र के कामखेड़ा से जावर आने वाला माग खाल आने से बंद हो गया।
- चौमहला.रावतपुरा मार्ग पर बनी रपट, कोल्वी गांव के खाळ की रपट पर पानी होने से कई गांवों का संपर्क चौमहला से कट गया।
- उजाड नदी उफान पर आने से रटलाई भालता मार्ग कुछ घण्टों के लिए बंद रहा ।
- चंवली उफान पर आने से रायपुर-पिड़ावा मार्ग पर आवागमन ठप हुआ।
--
जिले में चौबीस घंटे में इतनी हुई बारिश
क्षेत्र बारिश एमएम में
डग 166
झालावाड़ 68.8
रायपुर 91
अकलेरा 45
बकानी 55
डग 166
गंगधार 90
झालरापाटन 80
खानपुर 40
मनोहरथाना 83
पचपहाड़ 44
पिड़ावा 90
सुनेल 53
असनावर 97

- कालीसिंध बांध के मंगलवार को सात गेट कुल 21.5 मीटर खोलकर 82 हजार 096 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
- छापी बांध के चार गेट कुल तीन मीटर खोलकर 8262 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
- भीमसागर बांध का एक गेट दो फीट खोलकर 1500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सोमवार रात को चार गेट खोलकर 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
- चंवली बांध पर 25 सेमी चादर चल रही है । बांध की कुल भराव क्षमता 356.50 मीटर है व लेवल पूरा होने के बाद 25 सेमी की चादर चल रही है।
- गागरीन बांध पर भी तीन फीट की चादर चल रही हैं। मंगलवार को दोपहर तक यहां 65 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- चौमहला में कालीसिंध नदी उफान पर चल रही है। यहां 24 घंटे में 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।