
राजस्थान के इस संभाग में हुई भारी बारिश, राजस्थान के गोवा कहे जाने वाले डैम पर दो फीट चादर
kota. jhalawar. bundi news. मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार ही कोटा संभाग में रविवार को कई जगह भारी से अति भारी बारिश हुई। मानसून झालावाड़ और बूंदी जिले में अधिक मेहरबान रहा। दोनों जिलों में बांधों पर चादर चल गई है। राजस्थान का गोवा कहे जाने वाले बूंदी जिले के तालेड़ा डैम पर दो फीट चादर चल रही है।
झालावाड़ जिले के पनवाड़. कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में रविवार सुबह मूसलाधार बारिश होने के कारण पानी भर गया। पुजारी ब्रजमोहन शर्मा, ओमप्रकाश नागर, गोविंद सुमन, कमल सुमन, देवकरण नागर, भूरा नागर, दिनेश नागर सहित कई लोगों ने बताया कि एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण बागोद में हनुमान मंदिर सहित प्रागण में 2 से 3 फीट तक पानी भरा गया। जिसके कारण पुजारी व श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में परेशानियों का सामना करना पडा।
लबालब कालीखाड़ बांध पर चलने लगी चादर
मनोहरथाना सीमावर्ती मध्य प्रदेश क्षेत्र व मनोरथाना कस्बे सहित क्षेत्र में तेज बारिश होने से लबालब हुए कालीखाड़ बांध पर चादर चलने लगी। सूचना पाकर मनमोहक दृश्य देखने के लिए ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा। डैम के ऊपर लगभग 1 फीट की चादर चल रही है। मछली पकड़ते किनारों पर मछुआरे भी नज़र आए।
आधा घन्टे झमाझम बारिश
सोजपुर रविवार अलसुबह पांच बजे से आसमान में चमचमाती बिजलियां कड़कती रहीं। साढ़े पांच बजे से तेज झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो आधा घंटे तक जारी रहा। उसके बाद हल्की बारिश होती रही ।
बरधा बांध पर चली चादर, नैनवां में हुई सवा पांच इंच बारिश
बूंदी. जिले में रविवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। बूंदी शहर में सुबह से दोपहर के बीच रुक-रुक कर मध्यम दर्जे की बरसात हुई। वहीं नैनवां में सवा पांच इंच बारिश से नदी नाले उफन गए। तालेड़ा क्षेत्र में स्थित बरधा बांध पर पानी की लगातार आवक होने से करीब 2 फीट से अधिक की चादर शुरू हो गई है रविवार के दिन सैलानियों ने बांध पर पहुंचकर गिरने वाली धुंधीयां फाल के नीचे मौज मस्ती की। वहीं घोड़ा-पछाड़ नदी में उफान आने से नमाना-श्यामू मार्ग सुबह दस बजे से बंद है। नोताडा क्षेत्र में एक घंटे की तेज बारिश के बाद भाटी खाळ में उफान आ गया।
नमाना नदी पार बरड़े पर चारा चरने गई तीन भैंसों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं देई कस्बे में रविवार सुबह हुई बरसात के बाद स्कूल के खेल मैदान के सामने की गली में पानी भर गया। लोगों के घरों में पानी भर गया। इससे आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाइवे 34 नैनवां बूंदी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब पोने घंटे जाम लगा रहा।
Published on:
10 Jul 2022 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
