6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में फिर आ गई भारी बारिश की चेतावनी, सोमवार को ऐसा रहेगा मौसम

13, 14 और 15 सितम्बर को कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में भारी बारिश की संभावना

less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान में फिर आ गई भारी बारिश की चेतावनी, सोमवार को ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान में फिर आ गई भारी बारिश की चेतावनी, सोमवार को ऐसा रहेगा मौसम

जयपुर, झालावाड़। राजस्थान में मानसून विदाई से पहले मौसम पल-पल अपनी चाल बदल रहा है। मौसम विभाग ने अब ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, इसमें 13 और 15 सितम्बर तक प्रदेश के पांच संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ मेघ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। तीनों दिन मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहे। ताकि बिजली गिरने से कोई जनहानि नहीं हो। पिछले तीन दिन से बिजली गिरने से दस से अधिक लोगों की अकाल मौत हो चुकी है। इसलिए बारिश शुरू होने से पहले सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाना उचित रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 सितम्बर को कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में भारी बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को हाड़ौती में सुबह मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। झालावाड़ में हल्के बादल छाए हुए हैं।

जोरदार बारिश
राजस्थान में रविवार को जयपुर में जोरदार बारिश हुई।
झालावाड़ जिले में शनिवार को सबसे अधिक बारिश हुई। जिले के पचपहाड़ तहसील क्षेत्र में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तूफानी हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी।